13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका में हिंदी है सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा

अमरीका में हिंदी के अलावा भी कई प्रमुख भारतीय भाषाएं बोली जाती हैं, यहां पढ़ें कौन सी भाषाएं हैं अमरीका में पॉपुलर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 05, 2015

hindi language

hindi language

वॉशिंगटन। अमरीका में भारतीय भाषाओं में से
सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि करीब साढ़े छह लाख लोग
हिंदी बोलते हैं। अमरीकी जनगणना ब्यूरो ने अमरीकी समुदाय सर्वेक्षण के 2009 से लेकर
2013 के आंकड़ों के आधार पर बताया कि अमरीका में करीब छह करोड़ लोग घर में अंग्रेजी
के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं।

अमरीका में घरों में अंग्रेजी के अलावा बोली
जाने वाली शीर्ष भाषाओं में स्पेनिश, चाइनीज, फ्रेंच, कोरियाई, जर्मन, वियतनामी,
अरबी, टागालोग और रूसी भाषा शामिल है। भारतीय भाषाओं की लिस्ट में हिंदी टॉप पर है।
यहां करीब 6.5 लाख लोग हिंदी बोलते हैं। वहीं करीब चार लाख अमरीकी निवासी उर्दू
बोलते हैं और 3.7 लाख से अधिक लोग गुजराती बोलते हैं। अमरीका में हिंदी के अलावा
अन्य सभी प्रमुख भारतीय भाषाएं भी बोली जाती हैं।

जनगणना ब्यूरो के आंकड़े
बताते हैं कि 2.5 लाख से अधिक लोग बांग्ला और 2.5 लाख से अधिक लोग पंजाबी बोलते
हैं,ख् जबकि 73 हजार से अधिक लोग मराठी, पांच हजार से अधिक लोग उडिया, करीब 1300
लोग असमिया और करीब 1700 लोग कश्मीरी बोलते हैं।

करीब 600 लोग बिहार में
बोली जाने वाली भाषा और करीब 700 लोग राजस्थानी बोलते हैं। 94 हजा से अधिक लोग
नेपाली और करीब 9 हजार लोग सिंधी बोलते हैं। करीब ढाई लाख लोग तेलुगू, एक लाख 90
हजार लोग तमिल, एक लाख 46 हजार लोग मलयालम और 48 हजार लोग कन्नड़ बोलते हैं।

ये भी पढ़ें

image