
मेक्सिको के तट पर पहुंचा समुद्री तूफान 'विला', कई इलाकों में मूसलाधार बारिश
मेक्सिको सिटीः मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी तट पर 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्री तूफान 'विला' ने दस्तक दे दी है। तूफान सिनालोआ तट से टकरा गया है। 'विला' मंगलवार रात आठ बजे मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी तट पर पहुंचा। इसकी चपेट में मेक्सिको के सिनालोआ के साथ-साथ नयारित और जालिस्को प्रांत भी आए हैं। इसके अलावा इसका असर डुरांगो और जकाटेकास के इलाकों में देखा जा रहा है। मेक्सिको के मौसम विभाग ने कहा कि एस्कुइनापा क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है जहां 32 हजार लोग रहते हैं।
कल जारी हुई थी तूफान की चेतावनी
इससे पहले मंगलवार को मौसम विभाग ने तूफान 'विला' की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने कहा था कि मेक्सिको के प्रशांत तट की ओर अत्यधिक भयावह समुद्री तूफान बढ़ रहा है। तूफान से जान-माल के लिए घातक ऊंची लहरें उठने, तेज हवा चलने और मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। विभाग ने तूफान के बढ़ने के साथ बड़ी और विनाशकारी लहरों के मेक्सिको मध्य व दक्षिण पश्चिम तट से टकराने का पूर्वानुमान लगाया था। मौसम विभाग ने कहा था कि 'विला' की अधिकतम तेज हवा की रफ्तार 160 मील प्रति घंटा से कम होकर 145 मील प्रति घंटा हो गई है। इस तरह से तूफान श्रेणी पांच से चौथी श्रेणी में आ गया है। लेकिन आज यह तूफान 195 किलोमीटर प्रति घंटे से मेक्सिको पहुंचा।
Published on:
24 Oct 2018 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
