
Indian-American Maju Varghese appointed deputy assistant to President Biden and director of WHMO
वाशिंगटन। अमरीका के जो बिडेन सरकार में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक भारतीय-अमरीकी पर जो बिडेन प्रशासन भरोसा जता रहे हैं। पहले से ही कई भारतीय-अमरीकियों को जो बिडेन सरकार में जगह मिल चुकी है और अब एक और भारतीय-अमरीकी का नाम जुड़ गया है।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय-अमरीकी माजू वर्गीज को अपना उप सहायक और व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय (WHMO) का निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वर्गीज बिडेन के चुनाव अभियान एवं शपथ ग्रहण समिति में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
नियुक्ति की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के अराइवल लाउंज में खींची गई तस्वीर के साथ माजू वर्गीज ने ट्वीट किया, ‘माजू वर्गीज अब राष्ट्रपति के उप सहायक एवं व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय के निदेशक हैं।’ उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा ‘प्राइमरी और आम चुनाव के बाद शपथग्रहण, इस यात्रा के लिए, शानदार टीम के लिए और हमने जो इतिहास बनाया, उसके लिए आभारी हूं। देश और राष्ट्रपति की सेवा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं परिवार के साथ उन दरवाजों से दोबारा गुजर कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं, उनकी कहानी और उम्मीदें मेरे साथ है।’
अमरीका में जन्में हैं वर्गीज
आपको बता दें कि डब्ल्यूएचएमओ व्हाइट हाउस में ही एक कार्यालय है, जो कि व्हाइट हाउस के कामकाज के लिए सैन्य मदद मुहैया कराता है। डब्ल्यूएचएमओ के निदेशक अमरीका के राष्ट्रपति की दुनिया भर में यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन (राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान) में सभी सैन्य परिचालन देखते हैं।
मालूम हो कि वर्गीज का जन्म अमरीका में ही हुआ है। उनके माता-पिता केरल के तिरुवला के रहने वाले हैं। वर्गीज ने मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषय में स्नातक किया है।
Updated on:
02 Mar 2021 07:29 pm
Published on:
02 Mar 2021 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
