जो बाइडन होंगे अमरीका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति, कौन बना था सबसे कम उम्र में प्रेसीडेंट
- अमरीकी इतिहास में 10 ही ऐसे प्रेसीडेंट बने जिनकी उम्र थी 50 से नीचे
- 50 से ज्यादा और 60 से कम उम्र वाले प्रेसीडेंट की संख्या है 24
- सबसे कम उम्र में प्रेसीडेंट बनने का श्रेय जाता है थिओडोर रुजवेल्ट को

नई दिल्ली। जो बाइडन अमरीका के 46 वें राष्ट्रपति बनने के साथ अमरीकी इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के प्रेसीडेंट बनने का श्रेय हासिल करेंगे। खैर विदेशी मीडिया से लेकर भारतीय मीडिया तक जो बाइडन की उम्र को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तो पत्रिका ने जॉर्ज वॉशिंगठन से लेकर अभी तक अमरीका में बने से सभी राष्ट्रपतियों के बारे में रिसर्च किया कि कौन किस उम्र में राष्ट्रपति बना है। वास्तव में ऐसे राष्ट्रपतियों की संख्या ज्यादा रही है, जिन्होंने 51 से 60 वर्ष तक बीच में राष्ट्रपति बने। वहीं 50 से कम उम्र में राष्ट्रपति बनने वालों की भी कोई कमी नहीं है। तो हमने अमरीकी राष्ट्रपतियों को उनकी उम्र के हिसाब से 4 ग्रुप में बांट दिया है। जिसमें चार टेबल दी गई है। जिसमें उनकी डेट ऑफ बर्थ के साथ उनके राष्ट्रपति बनने के साल के बारे में जिक्र किया गया है।

41 से 50 तक बीच बनने वाले राष्ट्रपति
नाम | जन्मदिवस | किस वर्ष में बने राष्ट्रपति | राष्ट्रपति बनने के दौरान उम्र |
जेम्स के पोल्क | 2 नवंबर 1795 | 1845 | 50 वर्ष |
मिलार्ड फिलमोर | 7 जनवरी 1800 | 1850 | 50 वर्ष |
फ्रैंकलिन पियरस | 23 नवंबर 1804 | 1853 | 49 वर्ष |
यूएस ग्रांट | 27 अप्रैल 1822 | 1869 | 47 वर्ष |
जेम्स ए गारफील्ड | 19 नवंबर 1831 | 1881 | 50 वर्ष |
ग्रोवर क्लीवलैंड | 18 मार्च 1837 | 1885 | 48 वर्ष |
थिओडोर रुजवेल्ट | 27 अक्टूबर 1858 | 1901 | 43 वर्ष |
जॉन एफ केनेडी | 29 मई 1917 | 1961 | 44 वर्ष |
बिल क्लिंटन | 19 अगस्त 1946 | 1993 | 47 वर्ष |
बराक ओबामा | 4 अगस्त 1961 | 2009 | 48 वर्ष |

51 से 60 तक की उम्र में बने सबसे ज्यादा राष्ट्रपति
नाम | जन्मदिवस | किस वर्ष में बने राष्ट्रपति | राष्ट्रपति बनने के दौरान उम्र |
जॉर्ज वॉशिंगठन | 22 फरवरी 1732 | 1789 | 57 वर्ष |
थॉमस जेफरसन | 13 अप्रैल 1743 | 1801 | 58 वर्ष |
जेम्स मेडिसन | 16 मार्च 1751 | 1809 | 58 वर्ष |
जेम्स मोनरे | 28 अप्रैल 1758 | 1817 | 59 वर्ष |
जॉन क्विंसी | 11 जुलाई 1767 | 1825 | 58 वर्ष |
मार्टिन वैन बुरेन | 5 दिसंबर 1782 | 1837 | 55 वर्ष |
जॉन टेलर | 29 मार्च 1790 | 1841 | 51 वर्ष |
अब्राहम लिंकन | 12 फरवरी 1809 | 1861 | 52 वर्ष |
एंड्रयू जॉनसन | 29 दिसंबर 1808 | 1865 | 57 वर्ष |
रदरफोर्ड की हेस | 4 अक्टूबर 1822 | 1877 | 55 वर्ष |
चेस्टर ए ऑर्थर | 5 अक्टूबर 1829 | 1881 | 52 वर्ष |
बेंजामिन हैरिसन | 20 अगस्त 1833 | 1889 | 56 वर्ष |
ग्रोवर क्लीवलैंड | 18 मार्च 1837 | 1893 | 56 वर्ष |
विलियम मैक्निली | 29 जनवरी 1843 | 1897 | 54 वर्ष |
वुड्रो विल्सन | 28 दिसंबर 1856 | 1913 | 57 वर्ष |
वॉरेन जी हार्डिंग | 2 नवंबर 1965 | 1921 | 56 वर्ष |
कैल्विन कुलिज | 4 जुलाई 1872 | 1923 | 51 वर्ष |
हर्बर्ट हूवर | 10 अगस्त 1874 | 1929 | 55 वर्ष |
फ्रैंक्लिन डी रुजवेल्ट | 30 जनवरी 1882 | 1933 | 51 वर्ष |
विलियम हॉवर्ड टाफ्ट | 15 सितंबर 1857 | 1909 | 52 वर्ष |
लिंडन बी जॉनसन | 27 अगस्त 1908 | 1963 | 55 वर्ष |
रिचर्ड निक्सन | 9 जनवरी 1913 | 1969 | 56 वर्ष |
जिमी कार्टर | 1 अक्टूबर 1924 | 1977 | 53 वर्ष |
जॉर्ज डब्ल्यू बुश | 6 जुलाई 1946 | 2001 | 55 वर्ष |

61 से 70 तक की उम्र में ये बने अमरीकी राष्ट्रपति
नाम | जन्मदिवस | किस वर्ष में बने राष्ट्रपति | राष्ट्रपति बनने के दौरान उम्र |
जान एडम्स | 30 अक्टूबर 1735 | 1797 | 62 वर्ष |
एंड्रयू जैक्सन | 15 मार्च 1767 | 1829 | 62 वर्ष |
विलियम हैरिसन | 9 फरवरी 1773 | 1841 | 68 वर्ष |
जैक्हरी टेलर | 24 नवंबर 1784 | 1849 | 65 वर्ष |
जेम्स बुशनन | 23 अप्रैल 1791 | 1857 | 66 वर्ष |
हैरिस ट्रूमन | 8 मई 1884 | 1945 | 61 वर्ष |
डिव्हाइट एसिनहोवर | 14 अक्टूबर 1890 | 1953 | 63 वर्ष |
गेराल्ड फोर्ड | 14 जुलाई 1913 | 1974 | 61 वर्ष |
रोनाल्ड रीगन | 6 फरवरी 1911 | 1981 | 70 वर्ष |
जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश | 12 जून 1924 | 1989 | 65 वर्ष |
डोनाल्ड ट्रंप | 14 जून 1946 | 2017 | 70 वर्ष |
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest America News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi