6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉन केली अमरीका के नए व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ बने

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपनी टीम में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए जनरल जॉन केली को अपना नया चीफ ऑफ स्टाफ घोषित किया है। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

lalit fulara

Jul 29, 2017

John Kelly

John Kelly

वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपनी टीम में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए जनरल जॉन केली को अपना नया चीफ ऑफ स्टाफ घोषित किया है। वह रेंस प्रीबस का स्थान लेंगे। ट्रंप ने सूचना निदेशक एंथोनी स्कारामुस्सी के प्रीबस पर पत्रकारों को महत्वपूर्ण जानकारी लीक करने का आरोप लगाने के ठीक एक दिन बाद ट््वीट कर इस बात की जानकारी दी।

ट्रंप बोले-केली शानदार काम करेंगे
ट्रंप ने कहा कि मुझे यह बताने में बेहद खुशी हो रही है कि मैंने अभी तुरंत जनरल/सचिव जॉन एफ केली को व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। जनरल केली की नियुक्ति के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि जॉन केली शानदार काम करेंगे।

सलमान खान के करीबी दोस्त अभिनेता इन्दर कुमार का 46 की उम्र में निधन, देखें वीडियो-

मेरिन कॉर्प्स से सेवानिवृत्त हैं केली
केली (67) मेरिन कॉर्प्स से सेवानिवृत्त हैं और चीफ ऑफ स्टाफ की नियुक्ति से पहले ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्युरिटी में सचिव की भूमिका निभा रहे थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने एक वक्तव्य में कहा कि केली सोमवार सुबह से चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर अपना काम शुरू करेंगे।

अमरीकी अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में 2.6 फीसदी बढ़ी
साल की दूसरी तिमाही में अमरीकी अर्थव्यवस्था की सालाना वृद्धि दर 2.6 फीसदी रही है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने अपने पहले अस्थायी अनुमान में यह जानकारी दी है। यह पहली तिमाही की तुलना में दोगुनी है, जोकि 1.2 फीसदी रही थी। हालांकि, उसका अस्थाई अनुमान 1.4 फीसदी लगाया गया था। सकल घरेलू उत्पाद में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि अर्थशास्त्रियों के पूवार्नुमान के अनुरूप थी और 2016 की अंतिम तिमाही में 2.1 प्रतिशत रही थी। यह उपभोक्ता खर्च में हुई 2.8 फीसदी की तेज वृद्धि का नतीजा है, जो पहली तिमाही में 1.1 फीसदी रही थी।