1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका तक पहुंची कठुआ-उन्नाव रेप केस की आंच, निकाली जस्टिस रैली

वहां पर इन भयावह घटनाओं के खिलाफ मोर्चा निकाला गया और इन सभी मामलों के लिए न्यायप्रक्रिया में तेजी की मांग की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 3:26 PM IST

justice rally in new york

न्यूयॉर्क। कठुआ, उन्नाव और सूरत में युवा-लड़कियों के साथ हुए दरिंदगी के खिलाफ आक्रोश विदेश तक पहुंच गया है। इसके चलते कई महिला अधिकार और वकालत समूहों, सिविल सोसाइटी और अंतर-विश्वास संगठनों ने सड़कों पर उतरकर रैली निकाली। उन्होंने इन भयावह घटनाओं के खिलाफ मोर्चा खोला और इन सभी मामलों के लिए न्यायप्रक्रिया में तेजी की मांग की।

रेप के खिलाफ 'यूनाइटेड'
‘यूनाइटेड फॉर जस्टिस रैली: अगेंस्ट द रेप्स इन इंडिया’ नाम की इस रैली में विब्भिन्न धर्मों के अनुशरण करने वाले अलग-अलग संगठनों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन साधना (प्रगतिशील हिन्दुओं का गठबंधन) की अगुवाई में हुआ, इसमें नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले अन्य 20 समूहों भी शामिल हुए।

रैली से जमा हुए रकम से करेंगे
इस रैली के लिए न्यूयॉर्क का मशहूर यूनियन स्क्वायर पार्क चुना गया, जहां महात्मा गांधी की मूर्ति के पास रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल लोगों ने बच्चियों के साथ हुए जघन्य घटनाओं की निंदा करते हुए, हर पीड़िता के परिवारों के लिए शीघ्र न्याय की अपील की। रैली आयोजक में से एक साधना की बोर्ड मेंबर सुनीता विश्वनाथ ने कहा इस रैली से जो रकम जमा हुई है वो पीड़ितों के परिवारों की मदद में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आयोजकों ने रैली से करीब 10,000 डॉलर इकट्ठे किए गए।