scriptअजब प्रेम की गजब कहानी: एक शख्स छह महीने तक डाल्फिन के साथ उसका पति बनकर रहा, बाद में मछली ने कर ली खुदकुशी! | Malcolm Brenner claim he had make relation with the dolly dolphin | Patrika News
अमरीका

अजब प्रेम की गजब कहानी: एक शख्स छह महीने तक डाल्फिन के साथ उसका पति बनकर रहा, बाद में मछली ने कर ली खुदकुशी!

यह शख्स 6 महीने तक एक डॉलफिन के साथ पति की तरह रहा था। शख्स ने दावा है कि दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाया। इसके बाद जब उसने डॉलफिन से रिश्ता खत्म किया तो यह डाल्फिन अवसाद में आ गई और खुदखुशी कर ली। हालांकि घटना करीब 50 साल पुरानी है, मगर शख्स ने यह राज अभी खोला है।
 

Nov 14, 2021 / 10:46 pm

Ashutosh Pathak

dolphin.jpg
नई दिल्ली।

दुनियाभर में प्यार की बहुत सी दास्तां चर्चित हैं। कुछ की कहानी प्रेरणादायक भी हैं। मगर कई कहानियां ऐसी भी होती हैं जो हैरान करती हैं।

ऐसी ही एक अजब प्रेम की गजब कहानी है एक इंसान और डॉलफिन की। अमरीका के फ्लोरिडा में रहने वाले 70 साल के मैलकम ब्रेंनेर ने दावा किया है कि 1970 के दौरान उसका अफेयर एक डॉलफिन से हुआ था। यह डॉलफिन उसी वाटर पार्क में थी, जहां मैलकम काम करता था।
यह भी पढ़ें
-

आसमान में चिड़िया की जगह उड़ रही थी मछली, एक्सपर्ट बोले- यह एलियन थे और अमरीका को सब पता है

मैलकम का कहना है कि उस दौरान वह कॉलेज में पढ़ाई करता था। जब वह वाटर पार्क में था, तभी उसकी मुलाकात डॉली से हुई थी। इसके बाद डॉली मैलकम को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करती थी। अब राइटर बन चुके मैलकम ने कहा कि उसे अहसास हुआ कि डॉली उससे प्यार करने लगी है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। मैलकम ने दावा किया है कि जल्द दोनों करीब आ गए। दोनों साथ ही स्विमिंग करते थे। डॉली अपना ज्यादा समय मैलकम के पास बिताती थी। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया।
मैलकम ने बताया था कि डॉली ने खुद को उसके प्रति समर्पित कर दिया था। मैलकम के अनुसार पहले उसने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था लेकिन इसके बाद दोनों में प्यार पनपता चला गया और जल्द मैलकम को भी डॉली से लगाव हो गया। मैलकम ने अपनी लव स्टोरी 2011 में लिखी किताब Wet Goddess में जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें
-

चीन में बढ़ रही बुजुर्ग आबादी, बच्चे पैदा करने के डर से लोग शादी भी नहीं कर रहे, उन्हें ‘सरकार’ से लगता है डर

शख्स ने बताया कि 6 महीने तक दोनों पति-पत्नी की तरह रहे थे। लेकिन इसके बाद उसने डॉली से अपना रिश्ता तोड़ लिया। मैलकम का कहना है कि डॉली से अलग होने के कुछ समय बाद ही डॉलफिन की मौत हो गई थी। इसे मैलकम आत्महत्या मानता है। उसने किताब में लिखा कि डॉली उससे जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाई। इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। डॉली ने सांस रोक ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
डॉली की मौत के बाद कुछ समय के लिए मैलकम डिप्रेशन में चला गया था। हालांकि, कई लोगों ने इसे मात्र कहानी बताया। वहीं कुछ ने इस पर हैरानी भी जताई।

Home / world / America / अजब प्रेम की गजब कहानी: एक शख्स छह महीने तक डाल्फिन के साथ उसका पति बनकर रहा, बाद में मछली ने कर ली खुदकुशी!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो