23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / America / आसमान में चिड़िया की जगह उड़ रही थी मछली, एक्सपर्ट बोले- यह एलियन थे और अमरीका को सब पता है

आसमान में चिड़िया की जगह उड़ रही थी मछली, एक्सपर्ट बोले- यह एलियन थे और अमरीका को सब पता है

अमरीका एलियंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहा है और एक बार फिर वह विवादों में है। अमरीका के कई रिटायर सैन्य अधिकारियों ने दावा किया है कि उनका देश एलियंस से जुड़े कई तथ्य छिपा रहा है। उनका कहना है कि अमरीका एलियंस के संपर्क में है, मगर वह दुनिया से छिपा रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 14 Nov 2021, 10:21 PM IST

fish.jpg

नई दिल्ली।

एलियंस यानी दूसरे ग्रह के जीवों से जुड़ी कई खबरें काफी समय से देखने-सुनने को मिलती रहती हैं। मगर लॉकडाउन में एलियंस से जुड़ी खबरें काफी देखने सुनने को मिली।

हालांकि, अमरीका ने इससे इंकार किया है। अब फ्लोरिडा में लोगों ने जब आसमान में चिड़िया की जगह मछली को उड़ता देखा तो सभी हैरान रह गए। मामला कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है। यहां आसमान में एक मछली जैसी चीज को उड़ते हुए देखा गया।

इसके बाद से एलियन हन्टर्स में हंगामा मच गया। इसे फ्लाइंग फिश नाम दिया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह एलियंस का स्पेसक्राफ्ट है तो कुछ लोगों ने कहा कि मछली को एलियंस ने उड़ाया। यही नहीं, उड़ने वाली इस मछली की तस्वीर UFOsightingdaily.com पर शेयर की गई।

यह भी पढ़ें:- चीन में बढ़ रही बुजुर्ग आबादी, बच्चे पैदा करने के डर से लोग शादी भी नहीं कर रहे, उन्हें 'सरकार' से लगता है डर

एलियन एक्सपर्ट स्कॉट वरिंग के अनुसार, हाल के दिनों में उन्होंने नोटिस किया है कि जहां भी एलियंस और यूएफओ दिखाई दे रहे हैं, उनका आकार पृथ्वी की चीजों से मिलता-जुलता ही है। लेकिन ऐसा यूएफओ या एलियन उन्होंने पहली बार स्पॉट किया है जो मछली की तरह नजर आता है। वायरल हो रही इस एलियन फिश में आगे की तरफ दो आंखें नजर आ रही है और इसका पिछला हिस्सा मछली के फिन जैसा है।

यह भी पढ़ें:- दुबई की धरती T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले हिली, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

विशेषज्ञों ने तो इसे पानी के नीचे मौजूद सीक्रेट एलियन बेस से भी जोड़ दिया। एलियन एक्सपर्ट स्कॉट वरिंग का कहना है कि समुद्र के नीचे की दुनिया में भी एलियन बेस मौजूद है। हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि फ्लोरिडा में एलियंस का दिखना कोई नई बात नहीं है। यहां यूएफओ और एलियंस दिखते ही रहते हैं. अब इस उड़ने वाली मछली की जांच हो रही है।