नई दिल्ली। मैक्सिको के मोंटेरे में एक लुटेरे की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सीसीटीवी में लुटेरे का यह वीडियो उस समय कैद हो गया, जब वह रिवॉल्वर लेकर एक शॉपिंग स्टोर में घुस गया और मैनेजर व कस्टमर्स को आतंकित कर लूट का प्रयास करने लगा। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लुटेरा बंदूक लेकर शॉपिंग स्टोर में घुसता है और काउंटर पर बैठे मैनेजर के साथ वहां मौजूद कस्टमर्स को रिवॉल्वर दिखाकर डराता है। ऐसे में वहां खड़ा एक कस्टमर जान की परवाह किए बिना उस लुटेरे पर टूट पड़ता और उसको बंधक बना लेता है।