27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंपः अमरीका में प्रवासियों को रोकने के लिए सीमा पर शीघ्र दीवार बनाने की जरूरत

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश की सीमा पर मध्य अमरीकी प्रवासियों को रोकने के लिए सीमा पर शीघ्र ही दीवार बनाने की जरूरत है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 23 Oct 2018, 9:10 PM IST

डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंपः अमरीका में प्रवासियों को रोकने के लिए सीमा पर शीघ्र दीवार बनाने की जरूरत

वाशिंगटनः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश की सीमा पर मध्य अमरीकी प्रवासियों को रोकने के लिए सीमा पर शीघ्र ही दीवार बनाने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ह्यूस्टन में मेक अमरीका ग्रेट अगेन (अमरीका को फिर से महान बनाएं) रैली के दौरान ट्रंप ने लगभग 1,80,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका की तरफ आ रहा प्रवासियों का काफिला देश के लिए खतरा है और इसलिए हमें शीघ्र ही एक दीवार बनाने की जरूरत है।

तीन देशों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता कम की
सोमवार को इससे पहले प्रवासियों के काफिलों को अमरीका की ओर आने का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन ग्वाटेमाला, होंडूरास और अल सल्वाडोर को दी जाने वाली सहायता घटाएगा। आधिकारिक आकड़ों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने मध्य अमरीका के इन तीन देशों को दी जाने वाली सहायता राशि में तेजी से कटौती की है। ट्रंप प्रशासन ने 2016 में दी गई सहायता की तुलना में 2019 में इसे 40 फीसदी तक कम कर दिया है। बता दें कि हाल में ही हजारों प्रवासी, जिनमें अधिकतम होंडूरास से हैं, ग्वाटेमाला सीमा से होते हुए मेक्सिको में प्रवेश कर चुके हैं। मीडिया रपटों के अनुसार, मेक्सिकन पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ इस काफिले पर नजर रखी, लेकिन उसने किसी को रोका-टोका नहीं।