
Nobel Prize in Literature 2020: Who is Louise Gluck who won the Nobel of Literature
वाशिंगटन। अमरीका की रहने वाली कवयित्री लुईस ग्लक को साल 2020 के साहित्य का नोबेल ( Louise Gluck Won Literature Nobel 2020 ) के लिए चुना गया है। ‘स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज' के पैनल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
नोबेल पुरस्कार जीतने वाली लुईस ग्लक को स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 8.20 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी। इससे पहले 77 वर्षीय लुईस ग्लक कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं।
न्यूयॉर्क में हुआ जन्म
आपको बता दें कि लुईस ग्लक का जन्म अमरीका के न्यूयॉर्क में 22 अप्रैल 1943 को हुआ था। वह कैम्ब्रिज और मैसाचुसेट्स में रहती हैं। लुईस के दादा-दादी हंगरी के रहने वाले थे जो बाद में अमरीका आ गए और यहीं पर उनके पिता का जन्म हुआ था।
लुईस के पिता डैनियल ग्लक एक व्यवसायी थे, जबकि उनकी मां वेलेस्ले कॉलेज से स्नातक थीं। ग्लक बचपन से ही अपने माता-पिता से ग्रीक पौराणिक कथाएं सुनते आ रही थीं, जिससे प्रेरित होकर वह छोटी से उम्र से ही कविता लिखनी शुरू कर दी थी।
कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं लुईस
बता दें कि वर्तमान समय में लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। वह स्वतंत्र रूप से लिखने के अलावा वे येल, न्यू हैवेन और कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी में भी अंग्रेजी की प्रोफेसर रही हैं। इसके पहले उन्हें पुलित्जर सहित कई और पुरस्कार मिल चुके हैं।
कविता के लिए पुलित्जर पुरस्कार (1993)
बोलिंजिंग पुरस्कार (2001)
यूएस कवि लॉरेट (2003-2004)
राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार (2014)
राष्ट्रीय मानविकी पदक (2015)
साहित्य में नोबेल पुरस्कार (2020)
Updated on:
08 Oct 2020 07:21 pm
Published on:
08 Oct 2020 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
