21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओबामा ने बेस्ट फ्रेंड को दिया  ‘प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ अवार्ड

ओबामा ने कहा आठ वर्ष पूर्व उन्होंने बिडन को इस पद के लिए चुना था और अपने पूरे कार्यकाल में कभी एक पल भी ऐसा नहीं आया जब उन्हें अपने उस निर्णय पर संदेह हुआ हो। 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

shiv shankar

•

Jan 13, 2017

Joe Biden With Presidential Medal of Freedom

Joe Biden With Presidential Medal of Freedom

वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित किया। बिडेन पिछले आठ वर्षों से व्हाइट हाउस में ओबामा के सहयोगी रहे हैं।

ओबामा ने बाइडेन को बताया 'शेर'
ओबामा ने 74 वर्षीय बाइडेन को व्हाइट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में डेलावेयर के पूर्व सेनेटर को अमरीका का सबसे अच्छा उपराष्ट्रपति बताते हुए उन्हें अमरीकी इतिहास का शेर बताया। ओबामा ने कहा, 'मैं राष्ट्रपति के रूप में आाखिरी बार हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेजिडेंशल मेडल ऑफ फ्रीडम' को देते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं।' ओबामा ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व उन्होंने बाइडेन को इस पद के लिए चुना था और अपने पूरे कार्यकाल में कभी एक पल भी ऐसा नहीं आया जब उन्हें अपने उस निर्णय पर संदेह हुआ हो।

बाइडेन ने ऐसे किया आभार व्यक्त
सम्मान पाकर अभिभूत बाइडेन ने इसके लिए ओबामा का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं आपकी दोस्ती का आभारी हूं। मैं आपके परिवार का आभारी हूं।' उन्होंने कहा कि वह जिस सम्मान के हकदार हैं, यह सम्मान उसकी तुलना में कहीं अधिक बड़ा है।

ट्रंप 20 को लेंगे शपथ
आपको बता दें कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमरीका के नए राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल लेंगे। 19 जनवरी को ओबामा का बतौर राष्ट्रपति अंतिम कार्यदिवस होगा। ट्रंप के शपथ लेने के बाद वह वाशिंगटन में किराए पर लिए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।