वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति काफी खराब है, यहां के नागरिकों को कुकिंग ऑइल और टॉइलट पेपर जैसी चीजों तक की कमी झेलनी पड़ रही है। दैनिक आवश्यकताओं की चीजों का भी आभाव पैदा हो गया है। ऐेसे में इस वृद्धि से गुस्साए लोग भड़क सकते हैं और प्रदर्शन की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे पहले वेनेजुएला में 1989 में तेल के दामों में वृद्धि हुई थी। तब भी तेल के दामों में कमी के चलते देश में आर्थिक संकट पैदा हो गया था और हिंसा भड़क गई थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने अपने कार्यकाल के दौरान 14 सालों तक तेल के दामों को स्थिर कर दिया था। वेनेजुएला की कुल आय का 95 पर्सेंट हिस्सा तेल के निर्यात से आता है।