6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक शख्स ने बिना स्तनों के बेटी को कराया ‘स्तनपान’, दुनिया ने किया सलाम

पिता की बेटी को ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। लोग मैक्समिलन को बधाई देते हुए सलाम कर रहे हैं।

3 min read
Google source verification
breastfeeding

नर्सों के निर्देश पर मैक्समिलन ने सप्लीमेंटल नर्सिंग मैथ्ड को अपनाते हुए खुद नवजात शिशु ब्रेस्टफीड कराया।

Breastfeeding

खबरों के मुताबिक मैक्समिलन न्यूब्यूर केवल सिर्फ एक प्यारी सी बच्ची के पिता ही नहीं बने हैं बल्कि वह अपने बेटी को ब्रेस्टफीड कराने वाले पहले व्यक्ति भी बन गए हैं। उनकी अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड कराने की तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं।

Breastfeeding

सोशल मीडिया पर लोग उनको सलाम करते हुए तारीफ भी कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मैक्समिलन की आलोचना भी कर रहे हैं। आइए आप को बता दें कि आखिर एक पुरुष को स्तनपान कराने की जरूरत क्यों आन पड़ी। दरअसल उनकी पत्नी ने अप्रिल ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। डिलीवरी के समय अप्रिल के शरीर में कुछ समस्याएं आई। जिसके बाद वह फौरन ब्रेस्टफीड नहीं कर सकीं। जब वह अपनी बेटी को स्तनपान नहीं करा पाईं तो स्तनपान का ये जिम्मा मैक्समिलन ने उठाया।

Breasfeeding

अब आपको बताते हैं कि आखिर ये मैक्समिलन ने किया कैसे?।

Breasfeeding

मैक्समिलन को डोर काउंटी मेडिकल सेंटर में एक नर्स मैक्समिलन ने उन्हें स्तनपान का अवसर दिया है। हॉस्पिटल की नर्स साइबिल मार्टिन डेनहे ने नए पिता से नवजात से 'स्किन टु स्किन' कॉन्टैक्ट के लिए पूछा।

Breasfeeding

स्टर्जन बे के रहने वाला ये जोड़ा माता-पिता बन कर काफी खुश है।

feeding

पहली बार मां बनीं अप्रिल ने बताया, "मैंने नहीं सोचा था कि मुझे कभी बच्चे होंगे क्योंकि मुझे पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम था। इस बीमारी में हार्मोन के असंतुलन से पीरियड में काफी अनियमितता आ जाती है। जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती हैं तो उन्होंने तुरंत योजना बना ली कि बच्चे के पैदा होने के तुरंत बाद वह स्किन कॉन्टैक्ट बनाएंगी लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशन के कारण वह ऐसा नहीं कर पाईं। उन्हें डिलीवरी के बाद आईसीयू में भेज दिया गया।

feeding

उधर मैक्समिलन ने स्तनपान की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उसे 30,000 से ज्यादा बार साझा किया गया है। मैक्समिलन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मेरी पत्नी को कुछ समस्याएं हो गई थीं लेकिन सुपर नर्स ने खतरनाक मौका दिया और मैं भाग्यशाली हूं कि फेक निपल से अपने नवजात को ब्रेस्टफीड कराया। बेबी को ब्रेस्टफीड कराने वाला पहला शख्स! मैंने यह मांओं के लिए किया है।

Breastfeeding

नर्स ने बताया कि जब वह पिताओं को अपने बच्चों को ब्रेस्टफीड कराने के लिए कहती थीं तो हमेशा उन्हें संशय और हैरानी वाले भाव देखने को मिलते थे लेकिन मैक्समिलन की प्रतिक्रिया दिलचस्पी और सकारात्मकता भरी थी।

बता दें कि मीडिया से लगाता नए माता-पिता बने जोड़े को लगातार कॉल आ रही है