25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: बॉर्डर पेट्रोल एजेंट पर चार महिलाओं की हत्या का आरोप, टेक्सास पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेरिफ ने कहा है कि जांचकर्ताओं के पास बहुत मजबूत सबूत हैं कि एजेंट ने चार महिलाओं की हत्या की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 16 Sep 2018, 10:12 AM IST

arrest

अमरीका: बॉर्डर पेट्रोल एजेंट पर चार महिलाओं की हत्या का आरोप, टेक्सास पुलिस ने किया गिरफ्तार

ह्यूस्टन। अमरीकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एक बॉर्डर पुलिस एजेंट को चार महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस एजेंट को "सीरियल किलर" के रूप में वर्णित करते हुए अमरीकी अधिकारियों ने कहा है कि अमरीकी एजेंट को चार महिलाओं की हत्या के संदेह में शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था। एजेंट ने पांच महिलाओं का अपहरण कर लिया था। बाद में एक महिला एजेंट की गिरफ्त से भाग गई और उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने पीड़ितों के नाम या राष्ट्रीयताओं का खुलासा नहीं किया।

प्रतिबंधों के खिलाफ ईरान का पलटवार, ओपेक पर अमरीकी खिलौना बनने का आरोप

आरोपी गिरफ्तार

35 वर्षीय जुआन डेविड ऑर्टिज़ नाम का सीमा गेस्ट दल के इंटेल पर्यवेक्षक को शनिवार सुबह तकरीबन 2 बजे लारेडो में एक होटल पार्किंग स्थल के एक ट्रक से गिरफ्तार किया गया था। सैन एंटोनियो के दक्षिण-पश्चिम में 145 मील वेबब काउंटी शेरिफ मार्टिन कुवेलर ने एक संवाददाता सम्मेलन इस बात की जानकारी दी। कुवेलर ने कहा कि जांचकर्ताओं के पास "बहुत मजबूत सबूत" हैं कि वह चार महिलाओं की मौत के लिए जिम्मेदार है। माना जा रहा है कि ये महिलाएं वेश्याओं के रूप में काम करती थीं।

सीरियल किलिंग का मामला

पुलिस इस मामले को सीरियल किलिंग का मामला मान रही है। वेबब काउंटी जिला अटॉर्नी इस्द्रो एलानिज ने कहा, "हम आरोपी को एक सीरियल हत्यारा मानते हैं।" उधर एक बयान में अमरीकी सीमा शुल्क और सीमा संरक्षण मामलों के सहायक आयुक्त एंड्रयू मीहान ने कहा कि उनके कार्यालय के अधिकारी, सीमा गश्ती दल और इंस्पेक्टर जनरल के गृह सुरक्षा अधिकारी जांचकर्ताओं के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने वेबब काउंटी और टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अधिकारियों की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि टेक्सास बॉर्डर रेंजर्स भी इस मामले के अलग से जांच कर रहे हैं।

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर करने जा रहे हैं सियासी पदार्पण, जेडीयू में होंगे शामिल

एजेंट के खिलाफ ठोस सबूत

टेक्सास पुलिस का कहना है कि जिस तरह चार महिलाएं मारी गईं हैं, वह बेहद वीभत्स है। इन सभी महिलाओं को एक ही तरीके से मारा गया है।हालांकि अधिकारियों ने सबूतों पर चर्चा करने से इंकार कर दिया और इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि कि महिलाओं को कैसे मारा गया था। वेबब काउंटी जिला अटॉर्नी इस्द्रो एलानिज ने कहा कि जांचकर्ता अभी भी हत्याओं के उद्देश्यका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि ओर्टिज़ अकेले काम करता था। एलानिज ने कहा कि उनके कार्यालय ने ओर्टिज़ को हत्या के चार मामलों और गंभीर अपहरण का आरोप लगाया है।