27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: शमशान घाट में पुलिस ने मारा छापा, फ्रीजर से मिले 63 भ्रूण

वहां पुलिस को 36 भ्रूणों के अवशेष और फ्रीजर में 27 भ्रूण मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 22 Oct 2018, 2:56 PM IST

body cremation

body cremation

वाशिंगटन। अमरीकी शहर डेट्रॉयट में पुलिस को अवैध गतिविधियों की जांच में कुछ ऐसा हाथ लगा जिसके बाद उनकी आंखे फटी रह गईं। दरअसल पुलिस एक शवदाह गृह में जांच कर रही थी, वहां उन्हें 63 भ्रूण मिले हैं। अमरीका के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ।

फ्रीजर में मिले 27 भ्रूण

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने शुक्रवार को पेरी फ्यूनरल होम में छापा मारा। वहां एक बक्से में उन्हें 36 भ्रूणों के अवशेष और फ्रीजर में 27 भ्रूण मिले। स्थानीय मीडिया में छपे पुलिस प्रमुख जेम्स क्रेग के बयान के मुताबिक, 'जितनी हमें जानकारी थी यह उससे कहीं ज्यादा है।' उन्होंने जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद मीडिया से कहा, 'यह अविश्वसनीय है।' क्रेग ने आगे ये भी कहा, 'हम अपनी जांच जारी रखेंगे। हम इसके पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं। अभी हमें ये भी नहीं पता कि क्या ये सब पैसों के लिए हो रहा है?'

नकली छत में छिपा के रखे थे

इस बात का खुलासा होने के बाद मिशिगन राज्य की नियामक एजेंसी ने उक्त शवदाह गृह के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले भी जांच अधिकारियों ने शहर के एक अन्य शवदाह गृह में छापेमारी की थी। वहां भी उन्हें 10 भ्रूण के अवशेष मिले थे, जिसे नकली छत में छिपा के रखा गया था।

शवदाह मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में नाकाम

राज्य के निरीक्षकों का दावा है कि शवदाह मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में नाकाम रहा। साथ न तो उनके पास शवों को दफनाने की अनुमति थी और न ही रिश्तेदारों की तरफ से उन्हें इसके लिए कोई सहमति मिली थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पेरी फ्यूनरल होम पर एक अभिभावक ने केस दर्ज कराया है। इसके अलावा कई अन्य एजेंसियों ने भी दावा किया किया कि शवदाह गृह ने माता-पिता को बिना कोई सूचना दिए ही तीन साल तक विश्वविद्यालय के मुर्दाघर में भ्रूणों के अवशेषों को संग्रहित किया था।