7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स ने ट्रंप से संबंधों को लेकर किया नया खुलासा

स्टॉर्मी डैनियल ने ट्रंप से कैसे भी संबंध होने की बातों का खंडन किया है।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jan 31, 2018

Stormy Daniels and Donald Trump

Stormy Daniels and Donald Trump

वॉशिंगटन: कुछ समय पहले अमरीका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक अमरीकी पोर्न स्टार से संबंध होने की खबर सामने आई थी। इस खबर से काफी बवाल मच गया था। अमीरीकी मीडिया में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के संबंधों की एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप की छवि को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, खुद स्टॉर्मी ने इन खबरों पर सफाई दी है।

स्टॉर्मी ने सभी अफवाहों को सिरे से किया खारिज
एक इंटरव्यू में स्टॉर्मी डैनियल ने ट्रंप से कैसे भी संबंध होने की बातों का खंडन किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'पिछले कुछ हफ्तों से कई लोग मुझसे डोनाल्ड ट्रंप के साथ यौन संबंधों को लेकर अनगिनत बार पूछ चुके हैं। हालांकि, सच्चाई ये है कि मैं इससे पहले साल 2006, 2011, 2016, 2017 और एक बार फिर से 2018 में भी किसी भी प्रकार के रिश्तों से इनकार करती हूं। कुछ टेबलॉयड्स ने दावा किया कि मैंने पैसे लेकर रिश्तों को छुपाया, लेकिन ऐसा तो कभी हुआ ही नहीं।

चुनाव के दौरान स्टॉर्मी को 83 लाख रुपए की पेशकश की आई थी खबर
आपको बता दें कि अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ये खबरें खूब जोरशोर से सामने आईं थीं। अमरीकी मीडिया द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें ये कहा था कि चुनाव के दौरान डैनियल्स को चुप कराने के लिए ट्रंप के वकील ने करीब 83 लाख रुपये की पेशकश की थी। इस रिपोर्ट को व्हाइट हाउस ने फेक खबर बताते हुए कहा था कि राष्ट्रपति की छवि को खराब करने के लिए मीडिया ऐसा कैंपेन चला रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि पोर्न स्टार को इतने पैसों की पेशकश इसलिए की गई थी, क्योंकि वो चुनाव के दौरान ट्रंप और अपने रिश्तों को लेकर कोई खुलासा करने वालीं थीं।