28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यौन शोषण केस में फंसे न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल ने दिया इस्तीफा, खुद को बताया बेकसूर

यौन शोषण केस में फंसे न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल एरिक स्केंडरमैन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से बेबुनियाद भी बताया है।

2 min read
Google source verification
Eric Scanderman

न्यूयॉर्कः स्टेट अटॉर्नी जनरल एरिक स्केंडरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर चार महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। एक पत्रिका में इन महिलाओं का हाल में ही इंटरव्यू छपा था जिसके बाद गवर्नर ने अटॉर्नी जनरल से इस्तीफा मांगा था। एरिक स्केंडरमैन ने पद से त्याग पत्र देते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया और कहा कि ये आरोप उनके पेशेवर से संबंधित नहीं हैं लेकिन सम्मानित पद होने की वजह से ऐसे आरोप मेरी गरिमा के खिलाफ है इसलिए वे अब अटॉर्नी जनरल पद पर बना नहीं रहना चाहते।

ऐसे हुआ था खुलासा
दरअसल चार महिलाओं ने एक स्थानीय मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इसमें दो महिलाओं ने बताया कि स्केंडरमैन से उनके संबंध थे। इस दौरान उन्होंने कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इंटरव्यू देने वाली दोनों महिलाओं को एक तीसरी महिला ने अपने साथ हुए सारे घटनाक्रम की जानकारी दी लेकिन इस महिला ने खुले तौर पर सामने आने से इनकार कर दिया। इसी तरह चौथी महिला ने भी आरोप लगाया कि एरिक स्केंडरमैन ने संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया। जब उसने मना कर दिया तो एरिक ने उसके साथ मारपीट की। इस महिला ने भी मैगजीन को अपना नाम उजागर करने से मना कर दिया।

इन महिलाओं ने पुलिस में नहीं की शिकायत
मैगजीन में इंटरव्यू देने वाली महिलाओं ने एरिक स्केंडरमैन के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। एरिक पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिलाओं में कुछ सहकर्मी वकील हैं तो कुछ की जान पहचान किसी अन्य काम से हुई थी। एरिक स्केंडरमैन पर आरोपी लगाने वाली दो महिलाओं ने कहा कि शारीरिक संबंध सहमति से बने थे लेकिन मारपीट करने में उनकी सहमति नहीं था। बता दें कि स्केंडरमैन की उम्र 63 साल है वे महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था 'मीटू अभियान' से जुड़े हुए हैं।