10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में जज बनीं भारतीय मूल की दीपा आंबेकर

भारतीय मूल की दीपा आंबेकर को अमरीकी कोर्ट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दीपा के इस कामयाबी से हर भारतीय को गर्व हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 4 May 2018, 6:50 PM IST

deepa

न्यूयॉर्कः अमरीका में एक बार फिर भारत का जलवा देखने को मिला है। भारतीय मूल की दीपा आंबेकर को न्यूयार्क सिविल कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। 41 साल की दीपा आपराधिक अदालत में अपनी सेवाएं देंगी। इसके साथ ही दीपा न्यूयार्क सिटी में जज के तौर पर नियुक्ति होने वाली पहली भारतीय बन गयीं हैं। दीपा भारतीय मूल की दूसरी ऐसी महिला हैं जिन्हें जज बनाया गया है। इससे पहले राजा राजेश्वरी को भी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। साल 2015 में राजेश्वरी ने आपराधिक अदालत में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

दीपा को न्यायिक कार्य में है लंबा अनुभव
चेन्नई की रहने वाली दीपा आंबेकर को अमरीका में न्यायिक कार्य में लंबा अनुभव है। दीपा ने न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने तीन साल तक सीनियर लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और सार्वजनिक सुरक्षा समिति के वकील के तौर पर भी काम किया है। दीपा ने मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। जबकि रूटर लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की है।

जज बनने पर दीपा ने जताई खुशी
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर की तरफ से जारी बयान में कहा है कि आंबेकर इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार थीं। दीपा के साथ ही मेयर ने तीन जजों की भी नियुक्ति की है। मेयर दा ब्लासियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि न्यूयॉर्क के रहने वाले सभी लोग निष्पक्ष न्याय प्रणाली के हकदार हैं। मेयर ने उम्मीद जताई है कि ये तीनों न्यायधीश पीड़ित लोगों को न्याय प्रदान करेंगे। जज बनने के बाद दीपा ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि वह कोशिश करेंगी कि हर नागरिक को न्याय मिले। खुशी का इजहार करते हुए दीपा ने न्यायिक कार्य से जुड़े उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है जिनके साथ उन्होंने काम किया है।