क्लिंटन के दौरे को वाजपेयी ने बताया नया कदम
आजादी के 70 वर्षों में छह अमरीकी राष्ट्रपति भारत की यात्रा कर चुके हैं। भारत की यात्रा करने वाले अमरीकी राष्ट्रपतियों में जिमी कार्टर 1975 में, रिचर्ड निक्सन 1969 में, ड्वाइट आइजनहावर 1959, मार्च, 2000 में राष्ट्रपति क्लिंटन, और मार्च 2008 में जॉर्ज डब्लू बुश और उसके बाद राष्ट्रपति ओबामा भी भारत आए। पीएम वाजपेयी ने क्लिंटन के दौरे को भारत-अमरीकी संबंधों को 21 वीं शताब्दी के लिए एक नई विश्व की परिकल्पना की दिशा में उठाया गया नया कदम करार दिया था। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति बने। उनकी यात्रा के बाद से भारत और अमरीका के रिश्ते अब और ज्यादा मजबूत हो गए हैं और दोनों देश रणनीतिक साझेदार बन गए हैं।