मोंटगोमरी।न्यू जर्सी की एक स्कूल टीचर को एक छात्र को अपनी नंगी तस्वीरें भेजने की जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 29 वर्षीय मोंटगोमेरी टाउनशिप हाई स्कूल की इस टीचर पर अपने 17 वर्षीय छात्र को नग्न तस्वीरें भेजने और उसके साथ ऑनलाइन अडल्ट चैट करने का आरोप लगाया गया है। समरसेट काउंटी अभियोजक माइकल एच रॉबर्टसन के मुताबिक किशोर ने अपनी शिकायत में कहा है कि छह महीने तक स्कूल की अंग्रेजी शिक्षक मिशेलिना एचले ने उसे गंदी तस्वीरें भेजीं और उसके साथ अश्लील बातचीत की।