
चीनी कंपनी हुवावे और सीएफओ मेंग पर धोखाधड़ी का मामला, अमरीका ने सूचना लीक करने का आरोप लगाया
वाशिंगटन। अमरीका ने चीन की दिग्गज फोन निर्माता कंपनी हुवावे और उसकी सीएफओ मेंग वानझोऊ पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरीका ने हुवावे पर गुप्त जानकारी लीक करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि हुआवे की सीएफओ मेंग वानझोऊ को बीते महीने कनाडा में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले ने चीन, कनाडा और अमरीका के रिश्तों को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि हुवावे और उसकी सीएफओ मेंग वानझोऊ दोनों ने अमरीका द्वारा लगाए आरोपों से इनकार किया है।
मैककैलम को पद से बर्खास्त कर दिया
कनाडा ने चीन में अपने राजदूत जॉन मैककैलम को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप है कि वह हुवावे के सीएफओ मेंग वानझोऊ की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। दरअसल, ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध के बावजूद हुआवे द्वारा कारोबार करने और इसकी जानकारी छिपाने के मामले में अमरीका मेंग का प्रत्यर्पण चाहता है। गौरतलब है कि जॉन मैककैलम ने हाल ही में चीनी मीडिया के सामने कहा था कि मेंग को अमरीका प्रत्यर्पित किया जाना ठीक नहीं है। उनके बयान को चीन के पक्ष में माना जा रहा है।
कनाडा ने कहा वह नहीं झुकेगा
वहीं कनाडा के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में चीन के सामने नहीं झुकेगा। मेंग को एक दिसंबर को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया था। मेंग की गिरफ्तारी को लेकर चीन और कनाडा के संबंधों में काफी तनाव है। चीन ने भी दबाव बनाने के लिए अपने यहां कनाडा के दो नागरिकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि हुवावे के चीनी सेना से काफी करीबी संबंध हैं और इसके उत्पादों से दूसरे देशों की जासूसी की जाती है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
29 Jan 2019 09:06 am
Published on:
29 Jan 2019 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
