26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खशोगी हत्या मामले में ट्रंप अब भी कर रहे हैं विचार, दो दिन बाद होगा अंतिम फैसला

अमरीका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के आदेश पर ही खशोगी की हत्या की गई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 18 Nov 2018, 1:29 PM IST

वाशिंगटन। अमरीका के विदेश मंत्रालय का कहना है कि सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर अभी ट्रंप सरकार किसी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अब भी राष्ट्रपति ट्रम्प इस मामले पर विचार कर रहे हैं। अमरीकी मीडिया ने इससे पहले शुक्रवार को बताया था कि अमरीका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के आदेश पर ही खशोगी की हत्या की गई थी ।

विचार कर रहे हैं ट्रंप

विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट ने शनिवार को जारी बयान में कहा, "ताजा रिपोर्टों में कहा गया है कि अमरीकी सरकार ने इस मामले में फैसला कर लिया है। हम बताना चाहते हैं कि यह अंतिम निष्कर्ष गलत है।" उन्होंने कहा कि "विदेश विभाग इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सभी संबद्ध तथ्यों को जुटाना, संसद से विमर्श करना और अतिरिक्त कदम उठाना जारी रखेगा। जब तक कि वह अंतिम और तथ्यपरक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच जाए।" विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट ने यह भी कहा कि अमरीका, सऊदी अरब के साथ रणनीतिक संबंधों को बनाए रखेगा। इससे पहले शनिवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्हें सीआईए ने इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

जल्द होगा अंतिम फैसला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या पर सीआईए के निष्कर्ष के बारे में एजेंसी के प्रमुख से बात की है और उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार तक उन्हें ‘पूरी रिपोर्ट’ मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि "सीआईए मुझसे आज बात करेगा। फिलहाल हमें बताया गया है कि इस मामले में क्राउन प्रिंस कोई भूमिका नहीं है। गौरतलब है कि सऊदी अरब के पत्रकार और वाशिंगटन पोस्ट के स्तभंकार जमाल खशोगी की दो अक्टूबर को इस्तांबुल स्थित वाणिज्यिक दूतावास में हत्या कर दी गई थी। सीआईए की जांच की खबरों के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अभी वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे है। यह कहना जल्दबाजी होगी।"