26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप नहीं सुनना चाहते हैं पत्रकार खाशोगी की हत्या का टेप, चीखों को बताया दर्दनाक

पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के समय के एक आॅडियो रिकॉर्डिंग ने खलबली मचा दी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 19 Nov 2018, 10:20 AM IST

trump

खाशोगी की हत्या के समय की चीखें नहीं सुनना चाहते हैं ट्रंप

वॉशिंगटन। पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के समय के एक आॅडियो रिकॉर्डिंग ने खलबली मचा दी है। इसमें पत्रकार की चीखें हैं जिसे सुनकर किसी का भी दिल सहम सकता है। इसे अमरीकी राष्ट्रपति ने भी सुनने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पत्रकार खशोगी की हत्या के समय के आॅडियो के बारे में उन्हें पता है,मगर वह उसे स्वयं सुनना नहीं चाहते हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि यह बहुत की दर्दनाक और भयावह है।

ट्रंप का बड़ा बयान: सीमा पर दीवार निर्माण के लिए धनराशी नहीं मिली तो सरकार का कामकाज ठप करना होगा

दुष्टतापूर्ण और भयावह था

ट्रंप ने कहा कि यह बहुत ही हिंसक,बहुत ही दुष्टतापूर्ण और भयावह था। उधर,अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पत्रकार खशोगी की हत्या के पीछे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का हाथ बताया है। अमरीकी एजेंसी ने बयान दिया है,जिसमें उसने इस जघन्य हत्याकांड में सऊदी प्रिंस का हाथ होने से इनकार किया था।

मौत बहस के दौरान मारपीट में हुई

गौरतलब है कि कि दो अक्टूबर को हुई इस हत्या के बाद सऊदी अरब ने पहले तो इस संबंध में कोई जानकारी होने से ही इनकार किया। इसके बाद उसने कहा कि खशोगी की मौत बहस के दौरान मारपीट में हुई है। गौरतलब है कि वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या बीते माह कर दी गई थी। जांच में पता चला है कि उनकी हत्या करके उनके शरीर के कई टुकड़े कर दिए गए थे। इसके बाद शव पर तेजाब डाला गया था ताकि उनकी हत्या के सारे सबूत मिटाए जा सकें।