25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप ने अपनी भूल स्वीकारी, सैनिकों से मिलने की योजना बनाई

ट्रंप ने कहा है कि वह युद्ध क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से मिलने की योजना बना रहे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 Nov 2018, 10:55 AM IST

trump

ट्रंप ने अपनी भूल स्वीकारी, सैनिकों से मिलने की योजना बनाई

वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह युद्ध क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से मिलने की योजना बना रहे हैं। रविवार को उनका बयान इस माह की शुरुआत में पेरिस दौरे पर पहुंचे ट्रंप के अमरीकी कब्रिस्तान न जाने और वेटरंस डे के मौके पर अर्लिंगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान नहीं जाने को लेकर हुई आलोचनाओं के बाद आया है।

सुरक्षा कारणों से इस बारे में बात नहीं करना चाहते

एक साक्षात्कार में उनके युद्ध क्षेत्रों में अमरीकी सैनिकों से नहीं मिलने और कब्रिस्तान दौरे पर नहीं जाने के एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि कुछ कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा कारणों से इस बारे में बात नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वे बहुत व्यस्त थे और वह अब यह करेंगे।

युद्ध क्षेत्रों का दौरा किया

कई पूर्व राष्ट्रपतियों ने अपने कार्यकाल में युद्ध क्षेत्रों का दौरा किया है। पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही इराक में और अफगानिस्तान में अपने सैनिकों से मुलाकात की थी। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने वहां युद्ध शुरू होने के लगभग आठ महीनों के बाद वहां का दौरा किया था। अपने साक्षात्कार में ट्रंप ने स्वीकार किया कि उन्हें 11 नवंबर को वेटरंस डे के मौके पर अर्लिंगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान जाना चाहिए था, पर वह व्यस्तता के कारण जा नहीं पाए।