24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किम जोंग पर ट्रंप का पलटवार- हमारे पास बड़ा और ताकतवर परमाणु बटन

किम जोंग-उन ने कहा था कि उनकी मेज पर हमेशा 'न्यूक्लिर बटन' (परमाणु बटन) रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 3 Jan 2018, 1:32 PM IST

Donald Trump,Kim Jong-un

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम-जोंग की टिप्पणी पर कहा कि उनके पास 'बहुत बड़ा' और 'ज्यादा शक्तिशाली' परमाणु बटन है। किम जोंग-उन ने कहा था कि उनकी मेज पर हमेशा 'न्यूक्लिर बटन' (परमाणु बटन) रहता है।

ट्रंप ने मंगलवार की शाम को ट्वीट किया, "उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा है कि उनकी मेज पर हमेशा एक परमाणु बटन रहता है। उनके कमजोर और भूख से तरस रहे शासन में से कोई उन्हें बताए कि मेरे पास भी एक परमाणु बटन है जो उनके बटन से बहुत बड़ा और ताकतवर है। साथ ही मेरा परमाणु बटन काम भी करता है।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग-उन ने सोमवार को अपने वार्षिक नए साल के संबोधन में कहा था कि पूरा अमेरीका उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों की जद में है और परमाणु बटन हमेशा मेरे कार्यालय के मेज पर रहता है। उन्हें असल में वाकिफ होना चाहिए कि यह महज धमकी नहीं बल्कि सच्चाई है।

अपने भाषण ने किम ने दक्षिण कोरिया के साथ शांतिपूर्ण समाधान की इच्छा जाहिर की। ट्रंप ने मंगलवार को अपने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा कि किम की तरफ से दक्षिण कोरिया के लिए दिया गया संकेत 'शायद' अच्छी खबर है या 'शायद नहीं' भी। ट्रंप ने इसके अलावा उत्तर कोरिया पर दूसरे प्रतिबंधों व अन्य दबावों का उल्लेख किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप की यह टिप्पणी उसी दिन आई है, जब दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक का प्रस्ताव दिया है, जो नौ जनवरी को हो सकती है। इस बैठक के प्रस्ताव को अभी तक किम ने स्वीकार नहीं किया है। यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच दो सालों में अपनी तरह की पहली बैठक हो सकती है। हालिया महीनों में उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल व परमाणु परीक्षण कार्यक्रम जारी रखने के चलते संयुक्त राष्ट्र ने इसके खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।