ट्रंप को प्रोटोकॉल की दी गई थी जानकारी
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप को प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई थी, जिसमें अन्य देशों के सैन्य अधिकारियों को सलाम नहीं करने की बात थी। हालांकि, व्हाइट हाउस को ट्रंप की उत्तर कोरियाई जनरल को गलती से की गई सलामी नहीं दिख रही है। आधिकारी के मुताबिक, इसे उस दिन के व्यापक लक्ष्य के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है, जो किम और उसके प्रतिनिधिमंडल के प्रति सम्मान दिखा रहा था। व्हाइट हाउस की गुरुवार की मीडिया बीफ्रिंग के दौरान प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप सिर्फ 'सामान्य शिष्टाचार' दिखा रहे थे।