वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मीडिया पर जमकर बरसे। नाराज ट्रंप ने फर्जी, भीख और मूर्खों जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने 'फर्जी' संचार मीडिया को देश का सबसे बड़ा शत्रु बताया है। ट्रंप ने मीडिया द्वारा उत्तर कोरिया के साथ उनके हालिया सम्मेलन को 'कम करके आंकने' के प्रयास के बाद यह आरोप लगाया। ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'फर्जी न्यूज को देखना काफी मजेदार होता है, खासकर एनबीसी और सीएनएन को। ये लोग उत्तर कोरिया के साथ समझौते को कम करने आंकने के लिए मजबूती से लड़ रहे हैं। 500 दिन पहले वे लोग इस समझौते की भीख मांग रहे थे, ऐसा बताया जा रहा था युद्ध हो जाएगा।'