9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप का बड़ा फैसला- ‘ओबामा हेल्थ केयर एक्ट’ नहीं किया जाएगा रद्द 

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वो 'ओबामा हेल्थ केयर एक्ट' को निरस्त नहीं करेंगे।

2 min read
Google source verification

image

lalit fulara

Nov 12, 2016

Donald J. Trump

Donald J. Trump

न्यूयॉर्क। नव-निर्वाचित अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वो 'ओबामा हेल्थ केयर एक्ट' को निरस्त नहीं करेंगे। यह फैसला बराक ओबामा से मुलाकात के बाद लिया गया है। राष्ट्रपति चुनाव जीतने से पहले अपने चुनावी भाषणों में ट्रंप ने लगातार ओबामा हेल्थ केयर एक्ट पर निशाना साधा था। उनका कहना था कि वो सत्ता में आते ही इसे रद्द करेंगे, क्योंकि इसमें खर्च होने वाले बजट से अर्थव्यवस्था चरमरा रही है।




ट्रंप ने 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' से कहा है, ओबामा हेल्थ केयर एक्ट कुछ संशोधनों के साथ बरकरार रहेगा। राष्ट्रपति ओबामा ने इसे लेकर विचार-विमर्श करने के लिए कहा था और अब हम इस पॉलिसी को निरस्त नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा, ओबामा के साथ हुई मुलाकात के दौरान हमने 'ओबामा हेल्थ केयर एक्ट' को लेकर बातचीत की और उन्होंने मुझे इस पॉलिसी को रद्द नहीं करने को लेकर विचार करने के लिए कहा था।



ओबामा हेल्थ केयर एक्ट के तहत अमरीकी जनता का सस्ते में इलाज किया जाता है और उनको स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। डोनाल्ट ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद इस स्वास्थ्य नीति कानून को लेकर लोगों में कई तरह की शंका पैदा हो गई थी। बुधवार को करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस सस्ती स्वास्थ्य बीमा योजना को खरीदा था।

अगर ट्रंप इसे निरस्त कर देते तो क्या होता?

सत्ता में आने के बाद अगर डोनाल्ड ट्रंप इस 'स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम' को निरस्त कर देते तो 2.2 करोड़ से ज्यादा लोगों को इस योजना के फायदे से वंचित होना पड़ता। 1 करोड़ से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य बीमा निरस्त हो जाता।

ये भी पढ़ें

image