23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के आदेश को वापस लिया

- वाइट हाउस ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी- दो चीन की कंपनियों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगाया था- वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स पहले की दे चुकी थीं संकेत

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Mar 23, 2019

donald trump

ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के आदेश को वापस लिया

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि अमरीका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया पर पहले से ही जारी प्रतिबंधों के बाद अब उस पर व्यापक स्तर पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसके बाद ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उन्होंने इन अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश दे दिया है।

मंत्रालय के अधिकारी हैरान हैं

ट्रंप के इस ट्वीट से मंत्रालय के अधिकारी हैरान है,क्योंकि मंत्रालय ने किसी नए प्रतिबंध की शुक्रवार को कोई घोषणा नहीं की। वाइट हाउस ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि ट्रंप किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी नए प्रतिबंध की शुक्रवार को कोई घोषणा नहीं की थी।

जहाजरानी कंपनियों पर गुरुवार को प्रतिबंध

ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और उत्तर कोरिया की मदद करने के संदेह में दो चीन की कंपनियों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगाया था। वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शुक्रवार को बयान दिया कि ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि ये प्रतिबंध आवश्यक होंगे। डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की सिंगापुर में पहली बैठक हुई थी, उसके बाद दोनों नेताओं के रिश्तों में नरमी देखी जा सकती है।