15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विटर के CEO ने किया खुलासा, मार्क जकरबर्ग ने लेजर गन से बकरे का शिकार कर डिनर में परोसा

डॉर्सी ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया कि जकरबर्ग ने उन्हें खुद शिकार किया हुआ बकरा डिनर पर सर्व किया था।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Jan 24, 2019

zukerberg dorsey

ट्विटर के CEO ने किया खुलासा, मार्क जकरबर्ग ने लेजर गन से बकरे का शिकार कर डिनर में परोसा

वाशिंगटन। ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में फेसबुक सीईओ को लेकर ऐसी बात कह दी जो इस वक्त चर्चा का विषय बन चुका है। डॉर्सी ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया कि जकरबर्ग ने उन्हें खुद शिकार किया हुआ बकरा डिनर पर सर्व किया था। उनके मुताबिक जकरबर्ग ने इसका शिकार लेजर गन से किया था।

ये था जकरबर्ग के साथ सबसे यादगार पल

ट्विटर संस्थापक डॉर्सी ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बताया है। दरअसल उस इंटरव्यू में उनसे ये पूछा गया था कि उनका जकरबर्ग के साथ बिताया सबसे यादगार पल कौन-सा रहा है, इसके जवाब उन्होंने ये बात कही थी। जैक ने अपने जवाब में कहा, 'कुछ साल पहले ऐसा था कि जकरबर्ग वही खाया करते थे, जो उन्होंने मारा हो। जकरबर्ग ने मेरे लिए भी डिनर में बकरे के मांस का इंतजाम किया था।' हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी आंखों से जकरबर्ग को शिकार करते हुए देखा था? तो उन्होंने मना कर दिया। दावा किया जा रहा है कि जकरबर्ग ने ऐसा न्यू ईयर चैलेंज के तहत किया था।

परोसा गया था ठंडा मांस

जैक ने बाद में समझाया कि शायद जकरबर्ग ने पहले बकरे को लेजर गन से मारा उसके बाद चाकू यूज किया। बाद में उन्होंने इसे बुचर के पास भेज दिया। जैक ने इंटरव्यू में डिनर के दौरान उनकी और जकरबर्ग के बीच हुई बातचीत के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि जो बकरा उनके सामने परोसा गया वो काफी ठंडा था और उन्होंने सिर्फ सलाद ही खाया। आशंका जताई जा रही है कि ये वाकया 2011 का हो सकता है। दरअसल, जकरबर्ग ने उसी साल न्यू ईयर चैलेंज लिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मैं वही मीट खाता हूं जिन जानवरों को मैं खुद मारता हूं। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि क्या अब भी मार्क जकरबर्ग अपने खाने के लिए जानवरों का शिकार खुद करते हैं।