26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाइट हाउस के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक, सीएनएन रिपोर्टर जिम अकोस्टा का एंट्री पास बहाल करने का आदेश

जज टिमोथी केली ने कहा कि पत्रकार के लिए उचित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 17 Nov 2018, 8:36 AM IST

trump Acosta debate

वाइट हाउस के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक, सीएनएन रिपोर्टर जिम अकोस्टा का एंट्री पास बहाल करने का आदेश

वाशिंगटन। एक फेडरल कोर्ट ने शुक्रवार सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा का एंट्री पास तुरंत बहाल करने का निर्देश दिया है। सीएएन के अनुसार फेडरल कोर्ट के न्यायाधीश टिमोथी केली ने इस मामले में चैनल की अपील स्वीकार करते हुए सुनवाई पूरी होने तक अकोस्टा के प्रवेश को रोकने से संबंधित वाइट हाउस के आदेश पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। जज ने वाइट हाउस को पत्रकार जिम अकोस्टा का प्रेस प्रमाण पत्र तुरंत बहाल करने का आदेश दिया। सीएनएन के वकील ने बुधवार को अदालत में बहस के दौरान अदालत में कहा कि वाइट हाउस ने अकोस्टा के एंट्री पास कोरद्द कर प्रथम संशोधन द्वारा मिले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन किया है। जबकि अमरीकी सरकार के प्रतिनिधि जेम्स बुरहाम ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अकोस्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बाधित करने की कोशिश की थी।

वाइट हाउस को झटका

अमरीकी डिस्ट्रिक्ट फेडरल कोर्ट के जज टिमोथी केली ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई शुरू की। जज ने इस बारे में वाइट हाउस से तफ्सील से पूरी रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि अमरीकी मध्यावधि चुनाव के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा का एंट्री पास निरस्त कर दिया गया था। अपने फैसले में जज टिमोथी केली ने कहा कि पत्रकार के लिए उचित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। स्वतंत्र प्रेस की गारंटी देने वाले कानूनों के आलोक में इस एंट्री पास का फैसला किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई संवैधानिक मुद्दे दांव पर लगे हुए हैं। जज ने एंट्री पास बहाल करने का फैसला देते हुए कहा कि 'मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अभी मैने यह तय नहीं किया है कि प्रेस से जुड़े संशोधन का उल्लंघन हुआ है या नहीं।'

क्यों निलंबित हुआ था पत्रकार का पास

बता दें की अमरीकी राष्ट्रपति से बहसबाजी के बाद पत्रकार का प्रेस पास निलंबित कर दिया गया। प्रवासी कारवां पर पूछे सवाल के जवाब में ट्रंप भड़क गए थे और उन्होंने कहा था कि, "आपको मुझे देश चलाने देना चाहिए। आप सीएनएन चलाते हैं और यदि आपने इसे अच्छी तरह चलाया है तो आपकी रेटिंग बहुत बेहतर होगी।" लेकिन एकोस्टा चुप नहीं हुए और उन्होंने 2016 के चुनाव में रूस की भागीदारी की जांच के बारे में एक अन्य सवाल पूछा।इस बात पर ट्रंप बुरी तरह उखड गए।