
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में 600 से अधिक लोग लापता, ट्रंप जल्द दौरा करेंगे
पैराडाइज (अमेरिका)। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में लापता हुए लोगों की संख्या 600 से ऊपर पहुंच चुकी है। यह अमरीका में अब तक की सबसे विनाशकारी आग है। इस आग में सरकारी अनुमान से अधिक की संपत्ति और जानमाल का नुकसान हुआ हैै। लोगों का कहना है कि इस तरह की आग पहले भी जगलों में लगी मगर,यह पहली बार है कि इसे काबू पानू पाने के लिए कई हफ्ते से प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच,बचावकर्मियों ने सात और मृतकों के अवशेष बरामद किए हैं। इन सात मृतकों का पता लगने के साथ ही कैंप फायर में मारे गए कुल लोगों की संख्या 63 पहुंच गई है। खबर है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी राज्य का दौरा कर सकते हैं।
लापता लोगों की संख्या 631 तक पहुंची
अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की सूची में शामिल लोगों की संख्या 300 से बढ़कर 631 पर पहुंच गई। दरअसल,जांचकर्ता उन आपात कॉल की समीक्षा कर रहे हैं,जो उत्तर कैलिफॉर्निया में आठ नवंबर को लगी कैंप फायर के दौरान किए गए थे। वहीं,दक्षिणी कैलिफॉर्निया के मलीबू में लगी आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आग के पीड़ितों से मिलने के लिए शनिवार को पश्चिमी राज्य का दौरा कर सकते हैं। इसे राज्य के इतिहास में सबसे भयावह एवं विनाशकारी जंगल में लगी आग बताया जा रहा है।
शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय
इस हादसे में मरने वालों और लापता लोगों में ज्यादातर बुट्टे काउंटी के अंतर्गत आने वाले पैराडाइज शहर के लोग शामिल हैं। इस भीषण आग के चपेट में आने से पूरी तरह से तबाह हो चुका है। पूरा शहर खाली हो चुका है। अधिकारियों ने इसे 'कैंप फायर' की संज्ञा दी है। सिएरा नेवादा पहाड़ों की तलहटी में बसा करीब 26,000 की आबादी वाला यह शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।
Published on:
16 Nov 2018, 1:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.