
वॉशिंगटन।ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से अमरीकी नौसेना के ड्रोन को मार गिराए ( US drone attack ) जाने के बाद अमरीका भी तुरंत बदला लेने के लिए निकल पड़ा था, लेकिन आखिरी वक्त में इस ऑपरेशन को रोक दिया गया। जानकारी मिल रही है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत करने के बाद सैन्य कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस बारे में अमरीकी अधिकारी ने जानकारी दी है।
ईरान पर मिसाइलें बरसाने की अमरीका ने पूरी कर ली थी तैयारी
नाम जाहिर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और जॉन बोल्टन की सलाह पर अमरीकी सेना ईरान पर मिसाइलें बरसाने ( missile attack ) के लिए आगे बढ़ रहीं थी। अमरीकी फाइटर जेट भी निकाले जा चुके थे, लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले ट्रंप ने अपना आदेश वापस ले लिया। ट्रंप ने वाइट हाउस के कई बड़े सुरक्षा अधिकारियों से भी इस बारे में सलाह ली थी, ऐसे में राष्ट्रपति ने अचानक अपने कदम वापस क्यों खींचे इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
दोनों देशों के बीच गहरा रहा तनाव
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप का आदेश पाकर अमरीकी विमान ईरान के रडार और मिसाइल बैटरी ठिकानों पर हमला करने को तैयार थे। बता दें कि गुरुवार को ईरान ने US नेवी के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया था। US-ईरान के बीच बढ़ते टकराव से खाड़ी में भारी तनाव का माहौल है। हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच किस भी वक्त युद्ध छिड़ सकता है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
21 Jun 2019 03:49 pm
Published on:
21 Jun 2019 02:48 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
