Joe Biden Falls: अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन हाल ही में यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर गए थे। पोलैंड से वापस अमरीका लौटते समय एयरक्राफ्ट की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए बाइडन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ बाइडन के साथ और इसके साथ ही देखें वायरल वीडियो भी।
अमरीका (United States of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) हाल ही में यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर गए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) शुरू होने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति का यह पहला यूक्रेन दौरा था, जिसे पूरी तरह से सरप्राइज रखा गया। बाइडन पहले पोलैंड (Poland) गए और वहाँ से ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) पहुँचे और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से मिले। इसके बाद बाइडन पोलैंड की राजधानी वारसॉ (Warsaw) पहुँचे, जहाँ उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के विषय में संबोधन देते हुए यूक्रेन को लगातार मदद करते रहने का आश्वासन दिया। पर वारसॉ से अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) जाते समय बाइडन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका लोग काफी मज़ाक उड़ा रहे हैं।
फिर से गिरे बाइडन, वीडियो हुआ वायरल
अमरीका वापस लौटने के लिए बाइडन ने हर बार की ही तरह एयर फोर्स वन (Air Force One) एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया। इसकी सीढ़ियों पर चढ़ते हुए अमरीकी राष्ट्रपति का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीढ़ियों पर ही गिर पड़े। हालांकि बाइडन तुरंत ही उठ खड़े हुए और सीढ़ियाँ चढ़ते हुए एयरक्राफ्ट के अंदर चले गए, जहाँ से वह अमरीका वापस लौट गए। बाइडन के गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जल्द ही वायरल (Viral Video) हो गया। यूज़र्स इस वीडियो पर बाइडन का काफी मज़ाक भी उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बर्ड फ्लू से कंबोडिया में 11 साल की बच्ची की मौत, 2014 के बाद पहला ऐसा मामला
इससे पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहला ऐसा मौका नहीं था जब बाइडन इस तरह पब्लिक्ली गिर गए। अमरीकी राष्ट्रपति के साथ पहले भी कई मौकों पर ऐसा चुका है। पिछले साल 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) में आयोजित दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन 2022 के आखिरी दिन बाली में स्थित मैंग्रोव फॉरेस्ट भ्रमण का एक कार्यक्रम बना, जिसमें कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल थे। इस फॉरेस्ट में भ्रमण के दौरान बाइडन जब सीढ़ियाँ चढ़ रहे थे, तो सबसे ऊपर वाली सीढ़ी पर लड़खड़ा गए। उनके साथ चल रहे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo) ने उन्हें संभाला।
बाइडन पिछले साल जून में अमरीका के डेलावेयर (Delaware) राज्य में एक साइकिल राइड के दौरान भी गिर गए थे। अपनी साइकिल को रोकने के बाद बाइडन अपना बैलेंस खो बैठे थे और उससे गिर गए थे।
इसके आलावा भी कुछ मौकों पर बाइडन पब्लिक्ली गिर चुके है और सोशल मीडिया उनका पर उनके गिरने के वीडियो काफी वायरल भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें- इज़रायली आर्मी की रेड में 11 फिलिस्तीनियों की मौत