25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने चार लोगों और पांच कंपनियों पर लगाया बैन, सीरिया की मदद करने का था आरोप

प्रतिबंधित संस्थानों में सीरिया, लेबनान और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां शामिल हैं।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 7 Sep 2018, 2:40 PM IST

US puts ban on 4 people 5 companies for allegelly helping syrians

अमरीका ने चार लोग और पांच कंपनियों पर लगाया बैन, सीरिया की मदद करने का था आरोप

वाशिंगटन। अमरीका के विदेश विभाग ने चार लोगों और पांच कंपनियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इन पर सीरिया की कथित मदद करने के लिए वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए हैं।

प्रतिबंध लगाए लोगों पर सीरिया की इस तरह मदद करने का आरोप

आपको बता दें कि प्रतिबंध लगाए लोगों पर सीरिया में बशर अल असद की सरकार को हथियार, ईंधन व अन्य वित्तीय या भौतिक सहायता प्रदान करने का आरोप है। विदेश विभाग ने इस मामले में गुरुवार को बयान जारी किया था जिसके अनुसार, जिन व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वह सीरियाई और लेबनानी नागरिक हैं। वहीं प्रतिबंधित संस्थानों में सीरिया, लेबनान और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां शामिल हैं।

अमरीका असद शासन को अलग-थलग करने के लिए जारी रखेगा कार्रवाई

उक्त बयान के अनुसार, 'आज की कार्रवाई से पता चलता है कि अमरीका असद शासन और उसके समर्थकों तक सहायता को रोकने के लिए ठोस और बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। अमरीका असद शासन को अलग-थलग करने के लिए सभी उपलब्ध तंत्रों का उपयोग जारी रखेगा।'

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने आतंकवाद को बताया 'कश्मीरियों का संघर्ष', भारत को परमाणु हथियारों की धमकी

अन्य अमरीकीयों से भी लेन-देन पर मनाही

इसके अलावा एक अलग बयान में अमरीकी राजस्व विभाग ने कहा कि ये लोग असद सरकार और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ आदान-प्रदान में शामिल थे। बता दें कि प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप अमरीकी अधिकार क्षेत्र के अधीन नामित लोगों की सभी संपत्तियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही अन्य अमरीकीयों से भी इनके साथ लेनदेन करने से मना किया गया है।

ये भी पढ़ें:- मलेशिया: समलैंगिक जोड़े पर बेत बरसाने की सजा पर बोले पीएम, हुई इस्लाम की बदनामी

ये भी पढ़ें:- इंडोनेशिया में अजब कानून, अविवाहित जोड़े के एक टेबल पर बैठने पर लगी रोक