26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युगांडा में अमरीकी महिला पर्यटक का अपरहरण, सुरक्षाबलों को देनी पड़ी फिरौती

क्वीन विक्टोरिया नेशनल पार्क की घटना इस घटना ने युगांडा की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल कांगो और युगांडा की सीमा पर पाई गई अपहृत महिला

2 min read
Google source verification
US Tourist Kidnapped In Uganda

कंपाला। एक अमरीकी महिला पर्यटक का युगांडा में अपहरण कर लिया गया था। जब उसे छुड़ाने की कोई युक्ति कामयाब नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने फिरौती देकर उसे आजाद कराया। महिला का नाम किम्बर्ली सू एंडिकॉट है। यह एक जोड़े के साथ यात्रा कर रही थी। एक सैन्य प्रवक्ता के अनुसार युगांडा के क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क में अपहरण होने के पांच दिन बाद एक महिला और उसके ड्राइवर को छुड़ा लिया गया है। बंधकों को रविवार को युगांडा के विशेष बलों द्वारा सीमा के पास पाया गया है।

आपसी संबंध सुधारने की कवायद, पाकिस्तान ने रिहा किए 100 भारतीय मछुआरे

आजाद कराई गई महिला पर्यटक

युगांडा के क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क में दो अप्रैल को अपहृत अमरीका की एक पर्यटक और उनके टूर गाइट को सुरक्षा बलों ने छुड़ा लिया है। सरकारी प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। न्यूज चैनल सीएनएन ने प्रवक्ता ऑफवोनो ओपोंडो के हवाले से रविवार को बताया, "दोनों को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा की सीमा के पास पाया गया है। उसके बाद उन्हें युगांडा के कनुंगू में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।" ओपोंडो ने कहा कि सैनिकों के आते ही अपहरणकर्ता मौके से भाग गए और उन्होंने दोनों अपहृत व्यक्तियों को पीछे छोड़ दिया।

अमरीका: यूएस होमलैंड सिक्योरिटी के प्रमुख कर्स्टजेन नीलसन ने इस्तीफा दिया

सुरक्षाबलों को देनी पड़ी फिरौती

युगांडा पुलिस ने चार अप्रैल को कहा था कि एक सशस्त्र गिरोह ने नेशनल पार्क से किंबरली सू एंडीकॉट और उनके टूर गाइड का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया था। उनको छोड़ने की एवज में पांच लाख डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। हालांकि पहले पुलिस ने कहा था कि फिरौती नहीं दी जाएगी लेकिन बाद में सीएनएन से दावा किया कि टूर कंपनी वाइल्ड फ्रंटियर्स युगांडा ने एंडीकॉट और उनके टूर गाइड को बचाने के लिए फिरौती दे दी है। अमरीकी विदेश विभाग ने कहा है कि उसे बचाव अभियान की जानकारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीटके माध्यम से अपनी खुशी का इजहार किया। टूर का आयोजन करने वाली टूर कंपनी वाइल्ड फ्रंटियर्स द्वारा फिरौती का भुगतान किया गया था, लेकिन राशि का खुलासा नहीं किया गया था। बता दें कि अब तक क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क और युगांडा पर्यटकों के लिए सुरक्षित स्थान माने जाते रहे हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..