27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: साउथ कैरोलिना में विश्वविद्यालय की इमारत का फर्श धंसा, 30 लोग घायल

घटना में कुछ लोग सीधे बेसमेंट में जा गिरे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 22 Oct 2018, 3:05 PM IST

us university accident

अमरीका: साउथ कैरोलिना में विश्वविद्यालय की इमारत का फर्श धंसा, 30 लोग घायल

न्यूयार्क।अमरीका के साउथ कैरोलिना स्थित क्लेम्सन यूनिवर्सिटी परिसर में फर्श धंसने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए हैं। फर्श ढहने से कई लोग इमरत के बेसमेंट में जा गिरे। मीडिया न्यूज रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार को हुई। बताया जा रहा क्लेम्सन यूनिवर्सिटी परिसर में होमकमिंग पार्टी के शुरू होते ही ग्राउंड फ्लोर मंजिल ढह गई। घटना में कुछ लोग सीधे बेसमेंट में जा गिरे, जिससे उनकी हड्डियां टूट गई।

अमृतसर हादसे का सीसीटीवी फुटेज से हुआ नया खुलासा, घटना के वक्‍त मंच पर मौजूद थीं नवजोत कौर

बड़ा हादसा

अमरीका में युनिवर्सिटी परिसर में हुई इस घटना में 30 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की ये सभी लोग एक पार्टी के लिए जमा हुए थे। बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो ऑनलाइआन देखा जा सकता है। आपातकाल प्रतिक्रिया की टीमें मौके पर पहुंची और 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। कार्यक्रम में शामिल एक छात्रा लैरिसा स्टोन नेमीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अचानक पूरा फर्श ढह गया।

स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और रिसर्च थीसिस की होगी नीलामी, करोड़ों में है कीमत

अचानक गिरा फर्श

विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार इस घटना की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार "क्लेम्सन यूनिवर्सिटी में छात्रों के मामलों का विभाग यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि हादसे में घायल लोगों में क्लेम्सन के छात्र कितने थे। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितने बाहरी छात्रों ने इस समरोह में शिरकत की थी।