
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर और बहू में जल्द तलाक हो सकता है। दोनों के संबंध पिछली कुछ देर से तनावपूर्ण चल रहे थे। अब जूनियर ट्रंप की पत्नी वैनेसा ट्रंप ने पब्लिक कोर्ट में पति से अलग होने का केस फाइल किया है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि दोनों में अलगाव की क्या वजह है। बता दें, ट्रंप जूनियर की शादी को 13 साल हो चुके हैं और दोनों के पांच बच्चे हैं। ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी की उम्र 40 साल है।
ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ओर से भी एक बयान जारी करके मामले की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि इतने साल की शादी के बाद हम दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया है...हमारे 5 सुंदर-सुदंर बच्चे हैं... वे हमारे लिए हमेशा खास रहेंगे।
बता दें, ट्रंप के राजनीति में आने से पहले दोनों की शादी हुई थी। उस समय भी वैनेसा और जूनियर ट्रंप की सगाई और शादी के वहां के मीडिया में खूब चर्चे हुए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि जूनियर ट्रंप ने वैनेसा को परपोज करने के लिए एक ज्वेलरी की दुकान के बाहर फोटोशूट कराया था। चर्चा का विषय यह बना था कि जूनियर ट्रंप ने इसके बदले में उस ज्वेलर से हीरे की अंगूठी मुफ्त में ली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने बिना किसी विवाद से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। इस संबंध में दोनों के परिवारों की ओर से कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। खास बात यह है कि जब दोनों की शादी हुई थी, तो डोनाल्ड ट्रंप उसमें शामिल नहीं हुए थे।
गौर हो, हाल ही में जूनियर ट्रंप भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने पुणे में अपना प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। जानकारी के अनुसार- उस रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट में एक फ्लैट की कीमत 15 करोड़ रुपए से शुरू होगी। जूनियर ट्रंप, ट्रंप ग्रुप में सीईओ हैं।
Published on:
16 Mar 2018 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
