13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी में राहुल की हार के बाद जिलाध्यक्ष योगेद्र मिश्र ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से राहुल गांधी की करारी हार के बाद अमेठी इकाई के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने इस्तीफे की पेशकश की

less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

अमेठी में राहुल की हार के बाद जिलाध्यक्ष योगेद्र मिश्र ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

अमेठी. कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से राहुल गांधी की करारी हार के बाद अमेठी इकाई के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने अमेठी में राहुल के खराब परिणाम की जिम्मेदारी ली है। राहुल को भेजे गए इस्तीफ में योगेंद्र मिश्र ने कहा है कि वे कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी -अमेठी के पद से इस्तीफा देते हैं। बता दें कि भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल को 55 हजार मतों के अंतर से हराया है। स्मृति को कुल 4,68,514 वोट मिले और राहुल को 4 13, 514 वोट मिले।

39 साल बाद मिली हार

तकरीबन 39 साल बाद ऐसा हुआ है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी से बाहर हुआ है। शुरु से लेकर अबतक इस सीट पर गांधी परिवार का ही कब्जा रहा है। इससे पहले राहुल गांध ने यूपी में कांग्रेस की हार को स्वीकर कर पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की हात कही।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देने की बात कही।

ये भी पढ़ें:चुनाव में इन महिलाओं ने जीता जनता का दिल, 8.8 फीसदी पहुंची लोकसभा