
Big Accident in Amethi 6 Out of 10 Died in Road Accident
अमेठी जिले में रविवार देर रात बहुत बड़ा हादसा हो गया। बारात में शामिल होने जा रहे एक परिवार की सड़क हादसे में मत हो गई। दरअसल, बोलेरो सवार 10 लोग शादी में शरीक होने जा रहे थे। गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी दी। दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।
10 में से 6 की मौत
अमेठी के भुसियावां से कश्यप परिवार की बारात नसीराबाद थाना क्षेत्र में गई थी। बारात में शामिल एक बोलेरो में 10 लोग सवार थे। रात लगभग 11:15 बजे गौरीगंज थाना क्षेत्र के सगरा आश्रम बाबूगंज के पास सामने से आ रही ट्रक से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
मृतक लोगों के नाममरने वालों की पहचान अमेठी के गुड़रे गांव निवासी कल्लू (40), कल्लू का पुत्र सौरभ (8), शाहगढ़ निवासी कृष्ण कुमार सिंह (30), नेवढ़िया निवासी शिव मिलन, वीररामपुर निवासी रवि तिवारी और पचेहरी निवासी त्रिवेणी प्रसाद के रूप में हुई। इसके अलावा घायलों में मुकेश (13), अनुज (8) अनिल (26) और मुंशीगंज निवासी लवकुश (22) हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर में छह की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Updated on:
18 Apr 2022 11:02 am
Published on:
18 Apr 2022 10:48 am

बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
