7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के कद्दावर नेता विजय पासी कांग्रेस में शामिल, कहा बीजेपी में हो रही घुटन

- विजय पासी कांग्रेस में शामिल- प्रियंका ने दिलाई सदस्यता- कहा भाजपा में हो रही घुटन

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka gandhi

भाजपा के कद्दावर नेता विजय पासी कांग्रेस में शामिल, कहा बीजेपी में हो रही घुटन

अमेठी. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामने वाले विजय पासी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विजय पासी ने कहा कि उन्हें बीजेपी मे घुटन महसूस हो रही थी। उनका मानना है कि बीजेपी मे कार्यकर्ताओं की कोई वैल्यू नहीं है। पार्टी में केवल उन्हें तरजीह दी जाती है जो चापलूस होते हैं। विजय पासी ने स्मृति ईरानी के विकास पर भी उंगली उठाई और कहा कि वो केवल ढकोसला दिखा रही हैं। जबकि अमेठी मे उन्होंने अपनी निधि से आधे रुपए भी नहीं दिए। उल्लेखनीय है कि विजय पासी 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव मे जगदीशपुर से सपा के टिकट पर भाग्य आजमा चुके हैं। ये बात दीगर है के उन्हें शिकस्त हाथ लगी। 2012 मे उन्हें 51 हजार वोट मिले थे। वर्तमान मे विजय पासी जिला पंचायत सदस्य हैं और उनकी माता श्याम पता छठवीं बार प्रधान चुनी गईं।

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

बता दें कि दूसरे चरण का मतदान खत्म होती ही अगल चरण की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने व अमेठी में पार्टी द्वारा किए गए काम की समीक्षा करने प्रियंका गांधी ने एमेठी में बैठक की। गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव की ज़िम्मेदारी पाए कार्यकर्ताओ एवं नेताओं से प्रगति रिपोर्ट लिया और उन्हें आगे के लिए दिशा निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:प्रियंका गांधी पर उमा भारती का बयान, कहा चोर की पत्नी हैं हिंदुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको