
Amethi news
अमेठी. अमेठी के कॉंन्टिनेंटल होटल में मंगलवार सुबह उस वक़्त हड़कम्प मच गया, जब एक प्रेमी खून से लथपथ और प्रेमिका बेसुध अवस्था में एक साथ एक कमरे में पाए गए। होटल मैनेजमेंट की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। जिस होटल में यह घटना हुई है वह एक भाजपा नेता का बताया जा रहा है।
सीसीटीवी में हुआ खुलासा-
जानकारी के अनुसार अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित पर्ल कॉंन्टिनेंटल होटल में घटित हुई है। होटल बीजेपी नेता का बताया जा रहा है। मृतक युवक की हुई पहचान पवन कुमार (24) निवासी लखनऊ और प्रेमिका ज्योति सरोज (18) निवासी पूरे मन्नू राम पाण्डेय का पुरवा जंगल राम नगर थाना अमेठी के रुप में हुई है। होटल से मिली जानकारी के अनुसार दोनो प्रेमी और प्रेमिका सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे होटल में रुकने के लिए आए थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 5:30 बजे युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने से पहले उसने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की व उसे मरा समझकर खुद को गोली मार ली।
परिजन ने बताया यह-
मृतक युवक के बाबा रतिपाल ने बताया कि सोमवार सुबह घर से बग़ैर खाए पिए वह निकला था। खाने के लिए बोला तो दावत में जा रहे हैं कहकर वहां से चला गया। आज अस्पताल से फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वो हास्पिटल में एडमिट है। यहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोट और गोली के निशान मिले हैं।
होटल मैनेेजर ने कहा यह-
होटल मैनेजर संजय सिंह का कहना है के हम यहां से सुबह 4:30 बजे भाई की दवा लेने के लिए इंटर सिटी ट्रेन पकड़ने के लिए निकल गए थे। सफाई कर्मी ने फोन किया कि रूम नं. 204 में ऐसा कांड हो गया है। गोली चल गई है, लड़की रो रही है व चिल्ला रही है। मैं वहां से वापस आया तो सीधे इंस्पेक्टर डीके सिंह को फोन किया व 108 एंबुलेंस को भी फोन से सूचित किया। कल शाम 7:17 पर दोनों ने रूम बुक कराया था। लड़के ने पता लखनऊ लिखवाया था। लड़की रामनगर मन्नु राम पाण्डेय का पुरवा अमेठी की बताई जा रही है। लड़की ने एक बयान में कहा है कि युवक उससे शादी करने के लिए बोल रहा था। ऐसा न करने पर उसने जान से मारने की धमकी दे रहा था।
एसपी राजेश कुमार ने दिया बयान-
एसपी राजेश कुमार का कहना है कि उस लड़की से मेरी बात हुई है। उसने बताया कि दोनो उस कमरे में जाकर रुके थे। लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी और लड़का कह रहा था मुझसे शादी करो। और अगर नहीं करोगी तो मैं तुम्हे मार डालूंगा। लड़की ने इस बात से इंकार किया तो उसने उसका गला दबाया और तकिया से उसका मुंह दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की, जिससे वो बेहोश हो गई। उसे मृत समझकर लड़के ने तत्पश्चात असलहा से खुध को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
Published on:
19 Mar 2019 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
