अमेठी

Crime News: अमेठी में मासूम का वहशियाना कत्ल, दोनों आंखों निकाली, जगह-जगह से जलाया शरीर

Crime News: बच्चा शाम के समय बारात देखने निकला था और फिर गायब हो गया।

less than 1 minute read
Jun 12, 2023
Crime News: पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस में आगे बढ़ने की बात कही है।

Crime News: अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में 5 साल के एक बच्चे की बहुत वहशियाना तरीके से हत्या कर दी गई। बच्चे को ना सिर्फ जगह-जगह से जलाया गया, उसकी दोनों आंखों भी फोड़ दी गईं। रविवार रात को बच्चा अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद सोमवार सुबह गांव के पास से ही उसकी लाश मिली है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बारात देखने निकला था बच्चा
उमरडीह रेसी गांव के रहने वाले जितेन्द्र प्रजापति का 5 साल का बेटा सतेंद्र रविवार रात को गांव में ही एक बारात देखने गया था। शाम करीब आठ बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। सारे गांव में खोजने के बाद भी जब सतेंद्र का पता नहीं चला तो रात में ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सुबह हुई तो सतेंद्र का शव गांव के बाहर ही पड़ा मिला। गांव के लोगों ने शव देखा तो वह भी सहम गए। बच्चे की दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं और शरीर भी बहुत जगह से जला हुआ था।

तंत्रमंत्र के लिए की गई हत्या!
परिजनों और गांव के लोगों का कहना है कि जिस तरह से बच्चे की आंखें फोड़कर निकाली गई हैं और उसे जलाया गया है। उससे लगता है कि तंत्रमंत्र के चलते किसी ने बच्चे की बलि दी है। गांव के लोगों ने मामले में पुलिस से दोषी को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने गांव के लोगों को भरोसा दिया है कि जल्दी ही इस हत्या करने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

Updated on:
12 Jun 2023 06:51 pm
Published on:
12 Jun 2023 06:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर