Bareilly News: बरेली के मीरगंज से अपहरण कर छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी 54 साल का है। पीड़िता ने पुलिस पूछताछ में जो कहानी बताई है, वो खौफनाक है। उसे कमरे में बंद करके रखा था और तीनों बीच-बीच में आकर उससे रेप करते थे। इस दौरान कुछ कहने पर उसे मारा-पीटा भी जाता था।