2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में दुकान खोलने पर सलाखों के पीछे पहुंचे 11 दुकानदार, खरीददार भी नपे

लॉकडाउन का उल्लंघन कर सुबह दुकान खोलने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

less than 1 minute read
Google source verification
लॉकडाउन में दुकान खोलने पर सलाखों के पीछे पहुंचे 11 दुकानदार, खरीददार भी नपे

लॉकडाउन में दुकान खोलने पर सलाखों के पीछे पहुंचे 11 दुकानदार, खरीददार भी नपे

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन कर सुबह दुकान खोलने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए कुछ लोग सुबह 5 से 6 के बीच में दुकाने खोल सामान बेंच रहे हैं। इनको पहले भी हिदायत दी गई थी और सुबह-शाम हर हल्के में हर कस्बे में मुनादी भी करवाई जा रही है। इसके बावजूद जब फिर ऐसी सूचना मिली, तो हम लोगों ने योजना बनाकर सुबह के समय कस्बे में दबिश दी।

58 के विरुद्ध कार्यवाही

कस्बे में पहुंचने पर देखा कि मनाही के बावजूद कुछ दुकानें खुली हैं। इस मामले में 11 के विरुद्ध कोतवाली अमेठी में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अब तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के कुल 58 के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।

Story Loader