
Eleven Year Old Molested Remained Faint for Two Days
अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में 11 वर्षीय बालिका से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बालिका 23 नवंबर को खेत में बकरी चराने गई थी। वहां 20 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी बेटी घर आते ही बेहोश हो गई। जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में उसे भर्ती कराया गया। बच्ची दो दिन तक बेहोश रही।
खून से लथपथ मिली
घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के परिवारीजनों के आरोप के अनुसार 11 वर्षीय बालिका जब खेत में बकरी चराने गई थी उसी समय रोहित वर्मा (20) वहां पहुंचा और उसने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और खून में लथपथ उसे छोड़कर भाग निकला। घंटों तक बेटी घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले उसे ढूंढने निकले। जब खेत के पास पहुंचे तो झाड़ियों में बालिका खून से लथपथ मिली। घर लाते ही वह बेहोश हो गई।
आरोपी युवक फरार
आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचे जहां इलाज के 48 घंटे बाद बालिका को होश आया तो उसने अपनी आप बीती सभी को बताई। इस आधार पर पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर दी है। उधर आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार है।
Published on:
26 Nov 2021 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
