26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपाइयों ने गायत्री प्रसाद प्रजापति का जन्म दिन मनाया

सपाइयों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुँह मीठा कराते हुए कैबिनेट मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर मंत्री के विकास कार्यों की सराहना की गयी।

2 min read
Google source verification

image

Ashish Kumar Pandey

Jul 16, 2016

Gayatri Prasad Prajapati

Gayatri Prasad Prajapati

अमेठी.
आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के 50वें जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपाइयों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुँह मीठा कराते हुए कैबिनेट मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के विकास कार्यों एवं उनकी उदारता की सराहना की गयी।



शनिवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर सपाइयों ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का 50वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। एक-दूसरे को केक खिलाकर उनकी लंबी उम्र होने की कामना की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर के प्रतिनिधि विजयपाल उपाध्याय ने क्षेत्र में कराये गए विकास कार्य एवं मंत्री की उदारता की सराहना की। कहा कि एक दो मौकों को छोड़ दिया जाये तो 1980 से लेकर अब तक कांग्रेस ने क्षेत्र की नुमाइंदगी की। लोकसभा व् विधान सभा का प्रतिनिधित्व ऐसे हाथों में रहा कि वो जैसा चाहते अमेठी का विकास करते। लेकिन उन्होंने ऐसा नही किया। वे आम जनता व् क्षेत्र के विकास को दरकिनार कर सिर्फ अपने स्वार्थों की पूर्ति में जुटे रहे। हालांकि जनता भी अब इस बात को पूरी तरह समझ व् जान चुकी है।


2012 के बाद जो विकास अमेठी क्षेत्र का हुआ है, वह किसी जनप्रतिनिधि के बूते की बात नहीं थी। अरूण प्रजापति ने कहा कि 2017 के आम विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं बचा है। विकास के मुद्दे को लेकर विपक्षियों के पास भी कोई तर्क नहीं बचा है। इसी लिए वे अनाप शनाप का बेबुनियाद आरोप लगाकर वे जनता के बीच में बने रहना चाहते हैं।


हालांकि चुनाव को लेकर वे अभी भी मुद्दे की तलाश में हैं। पिंटू यादव ने भी मंत्री की सोच एवं उनके विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख रमा शंकर सिंह, शम्भु यादव व् महेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लल्लू सिंह, अनुज सिंह श्रीनाथ यादव, लक्ष्मन यादव, बैजनाथ यादव, महावीर कश्यप, राजकुमार, राजेश प्रजापति, रोहित यादव, राजेश मिश्र, मुन्ना धौरहरा, छेंदी यादव, शिशिर श्रीवास्तव, विभूति मौर्य सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।