पीड़िता का आरोप है कि उसे घर में अकेला पाकर मदरसा के शिक्षक ने उसे पीछे से पकड़ा और उसके मुंह में जबरदस्ती बेहोशी की दवा डाल दी। विरोध करने पर उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ बदतमीजी की है, जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मदरसे का एक शिक्षक 26 नवंबर को उस समय उनके घर आया था जब उसकी बेटी घर में अकेली थी। फिर उसने लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता की उम्र 15 साल है।