वरिष्ठ कांग्रेसियों के अपमान से थे निराश नदीम जायसी ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी मुख्य विचारधारा से भटक चुकी है। उन्होंने प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह पर भी आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित पत्र में उन्होंने कहा कि संदीप वरिष्ठ कांग्रेसियों का अपमान करते हैं। गांधी-नेहरू की विचारधारा पर चलने वाले लोगों के लिए अपमान बर्दाश्त करना मुमकिन नहीं था।
बदल सकते हैं सियासी समीकरण अमेठी निवासी नदीम जायसी कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते थे। नदीम के कांग्रेस से इतर जाने पर अमेठी की सियासी समीकरण में बदलाव आना तय माना जा रहा है। नदीम के सियासी समीकरण पर गौर करें तो 2001 में वह प्रदेश कांग्रेस यूथ विंग के अध्यक्ष बने। 2007 में नदीम ने कांग्रेस छोड़ बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली थी। मायावती की सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। लेकिन विचारधारा से कांग्रेसी रहे नदीम ने 2016 में एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जायस के साथ ही नदीम का जिले के दूसरे हिस्सों में भी ठीक-ठाक प्रभाव है। उनके आम आदमी पार्टी में जाने से जिले में आप को फायदा होना तय है।